शाहरुख खान और सुविज्ञ शर्मा (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

शाहरुख खान के लीगल नोटिस पर भड़के सुविज्ञ शर्मा, बोले-मिस्टर खान, अपनी हदें जानो!

Shah Rukh Khan Suvigya Sharma: शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को मानहानि का नोटिस भेजा है। मामला सद्गुरु के एक इवेंट के वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिस पर एक्टर की लीगल टीम ने आपत्ति जताई है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को भेजा मानहानि नोटिस

  • अनंत अंबानी-सद्गुरु इवेंट के वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

  • 48 घंटे में रील हटाने और बयान सुधारने की मांग

Shah Rukh Khan Legal Notice to Influencer Suvigya Sharma: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। इस बार इसका कारण शाहरुख की फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो है।

खबर आ रही है कि एक्टर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। सुविज्ञ शर्मा के द्वारा इंस्टाग्राम रील के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है कि शाहरुख की लीगल टीम ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। ये विवाद सद्गुरु के एक इवेंट में शाहरुख की बातचीत से जुड़ी इंस्टाग्राम रील को लेकर शुरू हुआ।

रील को लेकर लिया एक्शन

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मिस्टर खान, अपनी हदें जानो! किसी वकील से पंगा लेने की हिम्मत मत करना। जो आदमी अंबानी के सामने चुप रहा, अब लोगों को डराने के लिए लीगल नोटिस भेज रहा है।अंबानी के सामने चुप रहने वाला डरपोक खान लोगों को डराने के लिए नोटिस भेज रहा है। वकील को डराने की गलती कर रहा है फातान।

किस वायरल वीडियो को लेकर हुआ विवाद?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को सद्गुरू से बात करते समय चुप रहने के लिए कहा था। सुविज्ञ की इस रील पर शाहरुख खान की लीगल टीम ने आपत्ति जतायी है। इस लीगल नोटिस में सुविज्ञ शर्मा पर एक्टर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी है। साथ ही इंफ्लुएंसर पर मानहानि का दावा भी किया गया है।

यह विवाद एक वायरल वीडियो पर है जिसमें शाहरुख खान इवेंट में दूसरे मेहमानों से बातचीत करते दिख रहे हैं। शर्मा ने कथित तौर पर साथ वाली पोस्ट में दावा किया कि एक्टर से बातचीत के दौरान "चुप रहने" के लिए कहा गया था। खान की लीगल टीम ने इस चित्रण पर आपत्ति जताई है, उनका आरोप है कि कैप्शन ने बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और इससे एक्टर की रेप्युटेशन को नुकसान हो सकता है।

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर से क्या मांग की है?

बता दें कि इस लीगल नोटिस में सुविज्ञ शर्मा को 5 मांगें मानने और की गई कार्रवाई की लिखित पुष्टि देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इनमें इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, आरोप को आगे पब्लिश या सर्कुलेट करने से बचना, और वीडियो से जुड़े कैप्शन और बयानों को हटाना या ठीक करना शामिल है। नोटिस में शर्मा से ओरिजिनल फुटेज और पब्लिश से जुड़े सभी रिकॉर्ड को संभालकर रखने के लिए भी कहा गया है।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें