किंग का धमाकेदार टीजर रिलीज  
मनोरंजन

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'किंग' का धमाकेदार टीजर रिलीज

Shah Rukh Khan King Teaser: शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ का दमदार टीजर रिलीज किया। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में शाहरुख को जबरदस्त एक्शन करते और स्वैग से जेल से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan birthday gift to fans: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और देश के कोने-कोने से एक्टर को बधाई मिल रही है। अपने खास दिन पर शाहरुख ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'किंग' का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर इतना शानदार है कि एक्टर के लुक और एक्शन से नजर हटा पाना मुश्किल हो रहा है। टीजर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देखा गया है, और टीजर में इस्तेमाल किए गए डायलॉग किरदार की पर्सनैलिटी को और निखार रहे हैं। टीजर में 'डर नहीं, दहशत हूं, सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम, 'किंग'' जैसे दमदार डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।

किंग का टीजर

टीजर में शाहरुख जेल से पूरे स्वैग के साथ बाहर निकलते भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म में एक्टर का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन इसके लिए फैंस को अगले साल का इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'किंग' थोड़ी-थोड़ी 'डॉन' फिल्म की वाइब दे रही है, जिसमें एक्टर ने डॉन बनकर पूरी दुनिया पर राज किया था लेकिन अब वो किंग बनकर छाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक उनके किरदार और फिल्म की कहानी की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

किंग खान का टाइटल

शाहरुख खान ने टीजर शेयर कर लिखा कि सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम 'किंग'। टाइटल रिवील हो गया है, यह शो का टाइम है! 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर टीजर आते ही छा गया है और फैंस एक्टर के लुक के स्क्रीनशॉट वायरल कर रहे हैं। शाहरुख खान को पहले से ही बॉलीवुड में किंग खान का टाइटल मिला है, और अब फिल्म लाकर वे इस टाइटल को यादगार बना रहे हैं। बर्थडे के दिन फिल्म का टीजर रिलीज करना एक्टर के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का जलवा देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज