फिल्म प्रमोशन के लिए मेट्रो में बैठना पड़ा भारी 
मनोरंजन

मेट्रो में सफर पड़ा महंगा, सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर हुए ट्रोल

मेट्रो इन दिनों फिल्म 4 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म से पहले आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फिल्म का प्रमोशन करते मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर उन्हें ट्रोल कर दिया।

अनिल सिंह

मुंबई: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी मेट्रो इन दिनों के जरिए धमाल मचाने को तैयार है। 4 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म का प्रमोशन इस समय जोरों में चल रहा है। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान दोनों मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए हैं। दोनों को मेट्रो में सफर करते देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए मेट्रो में आना पड़ा वरना ये मेट्रो में कहां आते हैं।

सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान आदित्य रॉय कपूर अपने फैंस के साथ मुलाकात करते हुए भी नजर आए हैं और वह उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए हैं। वीडियो में सब कुछ अच्छा लग रहा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो से नाराज नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर का मेट्रो वाला वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा बेहतर फिल्म बनाया करो, इस तरह के चीप प्रमोशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा ऐसे तो मेट्रो में सफर इन से होता फिल्म के बहाने ही यह लोग मेट्रो में सफर करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है यह सब करके कुछ हासिल नहीं होगा। मेट्रो इन दिनों फिल्म में सारा-आदित्य के अलावा नीना गुप्ता और अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया है अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS