मनोरंजन

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर किया बोल्ड Photos, देखें यहां

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) भले ही मनोरंजन जगह का हिस्सा नहीं हो लेकिन वे हमेशा लाइमलाइट में रहती है। त्रिशाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे हमेशा अपने फॉलोवर्स के लिए वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती है। त्रिशाला अपने फैंस के हर एक सवाल का जवाब देने की भी कोशिश करती रहती है। ऐसे में अब त्रिशाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अब उन्होंने अपनी एक और बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।

दरअसल त्रिशाला इन दिनों कैरेबियाई द्वीप बारबडोस में छुट्टियां मना रही हैं। अब त्रिशाला ने वह से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में त्रिशाला ब्लैक मोनोकिनी और राउंड हैट में नजर आ रही हैं। त्रिशाला ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ब्रेक की जरूरत है।' त्रिशाला की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

गौरतलब है कि त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड को खो देने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी और बताया था कि वह इस हादसे से एकदम से बिखर गई थीं। 2019 में त्रिशला दत्ता ने अपने बॉयफ्रेंड का निधन हो गया था। 

बताते चले त्रिसाला रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी। संजय दत्त की बेटी हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनके फैंस को उनका हर एक अंदाज़ काफी पसंद आता है। 

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!