समय रैना (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Samay Raina Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' से मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाए

Comedian Samay Raina ने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' से फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर समय रैना के 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन वे सिर्फ राखी सावंत और दीपक कलाल को फॉलो करते हैं।

सोनाली झा

Samay Raina Still Alive Stand-Up Show: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने अपनी नई वेब सीरीज़ 'स्टिल अलाइव' के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस शो में उन्होंने अपने डिप्रेशन और पिछले विवादों का रोस्ट करते हुए अपने फैंस को खूब हंसाया। इस नई शुरुआत ने सोशल मीडिया पर भी समय रैना के प्रभाव को बढ़ाया है। समय रैना को सोशल मीडिया पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन उन्होंने केवल राखी सावंत और दीपक कलाल को फॉलो किया है।

राखी सावंत और दीपक कलाल ही कलाकार अपनी अतरंगी और विवादित शख्सियत के लिए जाने जाते हैं। यह फॉलो करने का फैसला समय रैना के फैंस के लिए भी चौंकाने वाला रहा। हाल ही में अपने शो में समय रैना ने राखी सावंत का भी जिक्र किया। समय रैना ने कहा कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के समय कुछ विवाद थे, लेकिन सौभाग्य से राखी सावंत के शो की वजह से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

शो की जबरदस्त प्रतिक्रिया

समय रैना ने दर्शकों को यह भी बताया कि पाकिस्तान से भी उस वक्त सपोर्ट आ रहा था कि आप हमारे देश आकर कॉमेडी करें। समय रैना के इस नए शो को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। 24 घंटों में 2.20 करोड़ व्यूज हासिल हुए और खबर लिखे जाने तक व्यूज 26 मिलियन के करीब पहुंच चुके थे। इस तरह समय रैना का नया शो न केवल मनोरंजन कर रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा रहा है।

राखी सावंत और समय रैना का इतिहास

बीते साल समय रैना और राखी सावंत का शो 'कॉफी पॉपुलर' काफी चर्चित रहा। इस शो में समय रैना और राखी सावंत ने फिल्मों और बॉलीवुड के मुद्दों पर खुलकर बातें की थीं। राखी ने अपने गानों की फीस और 'किंसिंग फीस' के खुलासे भी किए थे, जो काफी विवादित साबित हुए। समय रैना का यह नया शो दर्शाता है कि वे केवल कॉमेडी ही नहीं कर रहे, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों और विवादों को भी ह्यूमर के जरिए पेश कर रहे हैं। राखी सावंत और दीपक कलाल को फॉलो करना समय रैना के व्यक्तिगत पसंद और जुड़ाव को दर्शाता है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा