समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

Samay Raina Mystery Girl: कॉमेडियन समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल का चेहरा आखिरकार बेनकाब हो गया है। वायरल वीडियो की सच्चाई खुद समय रैना ने एक तस्वीर के माध्यम से साफ कर दी है।

यति सिंह

Samay Raina Mystery Girl Identity Reveal: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सी तस्वीर या वीडियो वायरल हो जाए यह कहना मुश्किल है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह भीड़ के बीच एक मास्क पहने लड़की का हाथ थामे उसे सुरक्षित निकालते हुए दिखाई दे रहे थे।

वीडियो के सामने आते ही कयासों का दौर शुरू हो गया और हर कोई यह जानने को बेताब था कि आखिर समय रैना का हाथ थामने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। अब खुद कॉमेडियन ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ था वो पल

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब समय रैना को मुंबई में एक जगह से बाहर निकलते हुए देखा गया। वहां मौजूद फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। इसी आपाधापी के बीच समय एक लड़की का हाथ पकड़कर उसे भीड़ से बचाते हुए अपनी गाड़ी की तरफ ले गए।

लड़की ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसकी वजह से उसकी पहचान पूरी तरह छिपी रही। इस छोटे से वाकये का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे फौरन उनकी कथित लव लाइफ से जोड़ दिया।

एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जुड़े थे तार

यह पहली बार नहीं है जब कॉमेडियन समय रैना का नाम किसी लड़की के साथ इस तरह चर्चा में आया हो। इससे कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक और दावा किया गया था। चर्चा थी कि फिल्म '12वीं फेल' से फेमस हुईं एक्ट्रेस मेधा शंकर और समय रैना के बीच कुछ पक रहा है।

सोशल मीडिया पर यह बात फैली थी कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया, लेकिन मीडिया के कैमरों को देखकर दोनों अलग-अलग रास्तों से निकल गए। इसकी वजह से फैंस को लगा कि मास्क वाली यह लड़की कोई और नहीं बल्कि मेधा शंकर ही हैं।

समय रैना और चांदनी आनंद घई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

समय रैना ने खुद किया बड़ा खुलासा

सारी अटकलों और अफवाहों को नकारते हुए समय रैना ने खुद इस रहस्यमयी लड़की के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उसी लड़की के साथ खुलकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

समय ने हंसते हुए लिखा कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि चांदनी आनंद घई हैं। चांदनी ने भी इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरकार यह राज सबके सामने आ ही गया।

जानिए कौन हैं समय की ये मिस्ट्री गर्ल

इस खुलासे के बाद फैंस की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई कि चांदनी आनंद घई असल में कौन हैं। आपको बता दें कि चांदनी समय रैना के सबसे करीबी दोस्त बलराज सिंह घई की धर्मपत्नी हैं।

बलराज और चांदनी के साथ समय रैना का बहुत पुराना और गहरा देस्ती का रिश्ता है। यही वजह है कि जब सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं, तो इन दोस्तों ने इसे बेहद मजाकिया अंदाज में लिया और खुद ही इस गॉसिप को खत्म करने का फैसला किया।

विवादों और कानूनी मुकदमों के बीच राहत

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब समय रैना कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके मशहूर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर हाल ही में एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशों की अनदेखी करने और गलत बयानबाजी के आरोप में समय रैना पर 3 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें यह रकम 2 हफ्ते के अंदर जमा करने का आदेश दिया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल के बीच इस मिस्ट्री गर्ल के सच ने उनके फैंस को थोड़ा हंसने का मौका जरूर दिया है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM