सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु, श्यामली डे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सामंथा की मिस्ट्री मैन संग फोटो से मचा बवाल, राज निदिमोरु की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

Samantha Ruth Prabhu Post: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने इंस्टा पर मिस्ट्री मैन संग एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद राज निदिमोरु की एक्स वाइफ श्यामली डे का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

स्नेहा मौर्या

Raj Nidimoru Ex Wife Cryptic Post: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब उनकी लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्मी गलियारों में ऐसी अफवाहें हैं कि सामंथा को दोबारा प्यार मिल गया है और वह इस समय फिल्ममेकर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा और राज को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। कभी दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं तो कभी एक्ट्रेस को राज के कंधे पर सिर रखते हुए देखा गया है। इन पलों ने फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और हवा दे दी है।

सामंथा का वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह किसी शख्स का हाथ थामे बेहद खुश और खिलखिलाती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि राज निदिमोरु हैं। इस पोस्ट के बाद उनके डेटिंग रूमर्स और ज्यादा तेज हो गए।

राज की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट

इसी बीच राज निदिमोरु की एक्स वाइफ श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग सामंथा के वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। श्यामली ने अपने इंस्टाग्राम पर लाओजी और अली इब्न अबी तालिब के कोट्स शेयर किए। इनमें से एक कोट में लिखा था, "यहां तक कि नासमझी भरे व्यवहार का भी बुद्धिमानी से जवाब दें।" वहीं दूसरे कोट में कहा गया था, "वैराग्य का अर्थ यह नहीं कि आप किसी चीज के मालिक न बनें, बल्कि यह है कि कोई भी चीज आप पर मालिक न बने।" श्यामली के ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए हैं।

कौन हैं श्यामली डे?

श्यामली डे भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। उन्होंने साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और राकेश ओमप्रकाश मेहरा तथा विशाल भारद्वाज जैसे फिल्ममेकर्स के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर, स्क्रिप्टराइटर और क्रिएटिव कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। वह रंग दे बसंती, ओमकारा और एक नदीर गोल्पो जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज