सलमान खान और राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब राजपाल यादव पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में आए सलमान खान, बोले- डॉलर ऊपर-नीचे हो, हुनर तय करता है वेल्यू

Salman Khan Statement On Rajpal Yadav: सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक पोस्ट शेयर किया और उनके 30 साल की मेहनत की सराहना जमकर तारीफ भी की है।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Support Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए सलमान ने राजपाल यादव के लंबे करियर और उनके लगातार काम करने की क्षमता की जमकर सराहना की है। सोशल मीडिया पर सलमान का यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

राजपाल यादव के लिए सलमान खान का पोस्ट

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजपाल यादव पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में किसी कलाकार को बार-बार मौके मिलना इस बात का सबूत होता है कि वह अपने काम की अहमियत समझता है और हर किरदार में कुछ नया लेकर आता है। सलमान खान ने अपने संदेश में बिना किसी का नाम लिए फीस और डॉलर रेट से जुड़ी चर्चाओं पर भी इशारा किया। उन्होंने लिखा कि चाहे डॉलर की कीमत ऊपर जाए या नीचे आए, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेहनत और काम की असली कीमत कलाकार की प्रतिभा से तय होती है।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों का मानना है कि सलमान ने यह संदेश देकर यह साफ कर दिया कि इंडस्ट्री में कलाकार की पहचान उसकी मेहनत और टैलेंट से बनती है, न कि केवल पैसों से।

तीन दशकों का शानदार सफर

राजपाल यादव का फिल्मी करियर लगभग तीन दशकों से ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक हर तरह की भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी है। छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाले राजपाल यादव आज बॉलीवुड के सबसे पहचाने जाने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं। सलमान खान ने यह भी कहा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों की मेहनत और समर्पण ही उन्हें इंडस्ट्री में लगातार काम दिलाता है। उनका मानना है कि जिस कलाकार में काम के प्रति लगन होती है, उसे लंबे समय तक दर्शकों का प्यार मिलता रहता है।

फैंस ने भी किया एक्टर के पोस्ट का समर्थन

सलमान खान के इस पोस्ट के बाद फैंस भी राजपाल यादव के समर्थन में सामने आते नजर आए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला तब उठा जब इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान एक बातचीत में दुनिया भर में चल रहे युद्ध और तेल संकट का जिक्र होने लगा। तब राजपाल यादव ने कहा कि दुनिया में इतनी उथल-पुथल चल रही है कि रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को समझना मुश्किल हो रहा है और वह शांति की कामना कर रहे हैं।

इस दौरान एंकर सौरभ द्विवेदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि डॉलर या रुपया चाहे जितना बदल जाए, उधार तो चुकाना ही पड़ता है। इसके बाद बातचीत को कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला देकर आगे बढ़ाने से रोक दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एंकर की आलोचना भी हुई। हालांकि, फैंस का मानना है कि उनके केस का मजाक उड़ाया गया।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला