सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'सलमान खान डर गया?' ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश

Salman Khan Viral Post: नीट मामले पर बयान देने के बाद ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुबह 3 बजे एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

यति सिंह

Salman Khan Reply To Trolls: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। नीट परीक्षा से जुड़े विवाद पर दिए गए अपने पिछले बयान के बाद जब उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने एक नया और बेहद अनोखा तरीका अपनाकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। तड़के 3 बजे जिम से अपनी एक नई तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने ऐसा पोस्ट लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो जिम में कड़े वर्कआउट के फौरन बाद की। इन तस्वीरों में सलमान खान अपनी बेहतरीन फिटनेस और एब्स को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट का समय और इसके साथ लिखा गया कैप्शन ही सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सलमान खान डर गया, इसके बाद उन्होंने फेमस डायलॉग को जोड़ते हुए आगे लिखा कि जो डर गया वो मर गया। उनका यह अंदाज ट्रोलर्स को साफ और सीधा संदेश दे रहा है।

नीट और सोनम वांगचुक वाले बयान से बढ़ा था विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सलमान खान ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।

सलमान खान ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए अब छात्रों और उनके परिवारों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सोनम को अपने घर से भोजन भेजने की बात भी कही थी, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

अनशन और जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई का संदर्भ

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के विरोध में सोनम वांगचुक लगातार 21 दिनों से अनशन पर थे। उनकी मुख्य मांग परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की थी।

परिस्थिति को देखते हुए और स्वास्थ्य बिगड़ने के हवाला देकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी संदर्भ में सलमान खान ने सभी से शांति बनाए रखने और सरकार पर भरोसा जताने की अपील की थी, जो बाद में विवाद का कारण बन गई।

फैंस और ट्रोलर्स के बीच सोशल मीडिया पर बंटी राय

सलमान खान के इस नए क्रिप्टिक पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ जहां उनके फैंस एक्टर की फिटनेस और बेबाक रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके आलोचक इस पोस्ट को उनके पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि, सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वह ट्रोलर्स से पीछे हटने वाले नहीं हैं। हमेशा की तरह उनका यह अंदाज यह साबित करता है कि वह अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल