सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘नाचे सिकंदर' गाना हुआ रिलीज 
मनोरंजन

Sikandar Naache Song में सलमान खान-रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Sikandar Naache Song Out: ईद 2025 पर मचने वाला है धमाल, सलमान खान इस बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं, ‘नाचे सिकंदर' गाना रिलीज हुआ है।

अनिल सिंह

Naache Sikandar Song Out: 'नाचे सिकंदर' के टीज़र ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी थी और अब पूरा गाना इस क्रेज़ को और भी बढ़ा रहा है। गाने में स्वैग से भरे हुक स्टेप्स देखने को मिल रहे हैं, जो पॉपुलर ‘डबके’ डांस फॉर्म से इंस्पायर हैं। साथ ही, गाने का भव्य सेटअप इसे और भी ग्रैंड बना देता है। इस ट्रैक में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और दमदार डांस मूव्स से पूरी स्क्रीन पर छा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना हर फ्रेम में अपनी ग्रेस और एनर्जी से कमाल कर रही हैं। गाने का विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट दोनों ही फैंस को पूरी तरह एंटरटेन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, गाने की भव्यता को एक नए लेवल पर ले जाने का क्रेडिट प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस को जाता है, जिन्होंने शानदार बैकड्रॉप और तुर्की के खास डांसर्स को शामिल करके इसे और भी ग्रैंड बना दिया है। सलमान और रश्मिका के साथ तुर्की के ये डांसर्स पूरी तरह से ताल मिलाते हुए स्टेप्स कर रहे हैं, जिससे गाने में एक अलग ही चार्म जुड़ गया है। अहमद खान की कोरियोग्राफी कमाल की है, जिसमें तुर्की डांसर्स का टच इस पहले से ही एनर्जेटिक ट्रैक को और भी खास बना देता है।

जैसे ही सिकंदर नाचे शुरू होता है, सलमान और रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आती है, जो ऑन-स्क्रीन पेयरिंग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर रही है। इस गाने की जबरदस्त एनर्जी, रंगीन विजुअल्स और दमदार डांस मूव्स इसे रेडियो से लेकर डांस फ्लोर तक हर जगह पर राज करने के लिए तैयार कर रहे हैं।

हाई-एनर्जी सॉन्ग सिकंदर नाचे को JAM8 के जबरदस्त म्यूजिक ने जान डाल दी है। सिद्धांत मिश्रा के बनाए कैची मुखड़े और रिफ ने गाने का फील सेट कर दिया, वहीं समीयर के बोल हर बीट को गहराई और स्टाइल देते हैं। अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा की जोशीली आवाज़ें गाने की एनर्जी को अगले स्तर पर ले जाती हैं, जिससे ये एक चार्टबस्टर और मस्ट-लिसन हिट बन जाता है।

ईद 2025 पर मचने वाला है धमाल! सलमान खान इस बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ दिखेंगी खूबसूरत रश्मिका मंदाना। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्शन कर रहे हैं ए. आर. मुरुगदॉस। तैयार हो जाइए इस ईद एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर के लिए।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी