सलमान खान, सोहल खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'पहले सोहेल भागा था, अब सीमा भाग गई...', सलमान खान ने छोटे भाई और एक्स भाभी के रिश्ते का उड़ाया मजाक!

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन का आगाज सुपरस्टार सलमान खान के धमाकेदार अंदाज के साथ हुआ। शो के पहले एपिसोड में सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के मजेदार किस्से सुनाए।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सलमान खान का ह्यूमर और बेबाक अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे और हमेशा की तरह अपने मजेदार किस्सों से शो को यादगार बना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी फैमिली से जुड़ी कई बातें शेयर कीं, जिनमें से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी और अलग होने का मजाक।

दरअसल, सलमान ने शो के दौरान 90 के दशक की एक दिलचस्प कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उस समय जाने-माने फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में कुछ समय के लिए रुके थे। अविनाश उस वक्त खुद के लिए रेंट पर घर तलाश रहे थे, लेकिन सलमान और उनके परिवार ने उन्हें तब तक अपने घर में रहने की अनुमति दे दी। कुछ समय बाद अविनाश को घर मिल भी गया, लेकिन उन्होंने उस नए घर को सबलीज पर दे दिया और खान परिवार के साथ ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना जारी रखा।

सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया फैमली का मजेदार किस्सा

सलमान ने इस पूरे किस्से को साझा करते हुए बताया कि अविनाश ने बताया था कि उन्हें खान परिवार का माहौल इतना पसंद आ गया कि उन्होंने कहीं और जाने का मन ही नहीं बनाया। इस बात पर कपिल, सिद्धू और अर्चना जोर-जोर से हंसने लगे।

इसी किस्से के दौरान सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने हंसते हुए कहा, "उसी दौरान सोहेल ने भाग कर शादी कर ली थी, अब वो (सीमा) भी भाग गई।" सलमान की इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे, खासकर नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह।

सोहेल और सीमा ने भागकर की थी शादी

खास बात आपको बता दें, कि सोहेल खान और सीमा ने 1998 में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भाग कर शादी की थी। दोनों के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। हालांकि, 24 साल बाद 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। सीमा ने खुद एक शो में अपने अलग होने की बात कबूल की थी और फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट