सलमान खान, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान ने स्टाइलिश एंट्री से रौशन किया नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन रिसेप्शन, वायरल हुआ वीडियो

Salman Khan Viral Video: नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के ग्रैंड मुंबई रिसेप्शन में सलमान खान ने स्टाइलिश एंट्री की और माहौल बदल दिया। ब्लू सूट-बूट में सलमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोनाली झा

Salman Khan Entry Nupur-Stebin Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में व्हाइट वेडिंग और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां सलमान खान की शानदार एंट्री ने बटोरीं। भाईजान के पहुंचते ही रिसेप्शन का माहौल पूरी तरह बदल गया और उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने ब्लू सूट-बूट में फुल स्वैग के साथ रिसेप्शन में एंट्री की। जैसे ही वह रेड कार्पेट पर पहुंचे, न्यूली मैरिड कपल नुपूर और स्टेबिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सलमान को देखकर स्टेबिन बेन की खुशी साफ झलक रही थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेबिन, सलमान खान का धन्यवाद करते हुए उनके सामने लगभग झुक जाते हैं। यह पल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इसे स्टेबिन की विनम्रता बता रहे हैं।

सलमान खान का परफॉर्म

गौरतलब है कि हाल ही में कतर के दोहा में आयोजित ‘दा-बैंग द टूर रीलोडेड’ के दौरान स्टेबिन बेन ने सलमान खान के साथ परफॉर्म किया था। ऐसे में सलमान खान का नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में पहुंचना इस रिश्ते की खूबसूरत झलक भी दिखाता है। सलमान ने न सिर्फ कपल के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं, बल्कि दोनों को शादी की बधाई भी दी।

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर

रिसेप्शन पार्टी के दौरान सलमान खान, कृति सेनन और उनके परिवार के साथ भी हंसी-मजाक करते नजर आए। भाईजान का यह अंदाज फैंस के दिलों को छू गया। सोशल मीडिया पर लोग सलमान की सादगी और उनके रिश्तों को निभाने के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान के अलावा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी रिसेप्शन में शामिल हुईं। यूलिया साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं और उन्होंने पैपराजी के लिए कई पोज दिए।

इन सेलेब्स ने रिसेप्शन में लगाए चार चांद

वहीं ग्रैंड मुंबई रिसेप्शन में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, दिशा पटानी, अंकिता लोखंडे, हिना खान और ईशा मालविया समेत कई फिल्म और टीवी सितारों ने शिरकत की। कुल मिलाकर नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन का यह रिसेप्शन सितारों से सजी एक यादगार शाम बन गया, जिसमें सलमान खान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए