एआर मुरुगादॉस का दावा किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है सलमान खान की फिल्म सिकंदर 
मनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान की सिकंदर है ओरिजिनल स्टोरी, डायरेक्टर का दावा रीमेक नहीं है फिल्म

AR Murugadoss on Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रीमेक फिल्म है अब खुद डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि ये आरोप झूठा है।

अनिल सिंह

Salman Khan Film Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से कुछ वक्त पहले ही दावा किया जा रहा है कि फिल्म रीमेक है। जिसके चलते फिल्म को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में अब खुद डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस को सामने आना पड़ा है और उन्होंने बयान दिया है कि सिकंदर फिल्म किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है और ना ही यह किसी फिल्म को लेकर प्रेरित है, बल्कि यह एक ओरिजिनल स्टोरी है और इसके हर एक सीन पर काफी काम किया गया है।

दरअसल सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज होने से पहले ही यह दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म विजय थलपति की सरकार और प्रभास की सालार से प्रेरित है। इसका रीमेक है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि खुद निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने आकर सफाई दी है और बताया है कि यह फिल्म की कहानी बिलकुल ओरिजिनल है और इसके हर एक सीन और फ्रेम को ऑथेंटिक बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है। ऐसे में फिल्म पर रीमेक होने का लग रहा आरोप बिल्कुल निराधार है।

डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने यह भी बताया की यह फिल्म किसी भी फिल्म का रीमेक या एडेप्टेशन नहीं है, बल्कि फिल्म की ओरिजिनालिटी ही इसकी यूएसपी है इसका दमदार बैकग्राउंड बेहद टैलेंटेड संतोष नारायण ने तैयार किया है। इसकी म्यूजिक और इसके हर एक सीन और फ्रेम को ऑथेंटिक बनाने के लिए टीम की तरफ से काफी मेहनत की गई है।  कुछ समय पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर की देवा फिल्म को लेकर भी इस तरह का आरोप सामने आया था कि फिल्म रीमेक है तब मेकर्स ने दावा किया था कि फिल्म रीमेक नहीं है लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने चोरी पकड़ ली और फिल्म को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में सलमान खान की फिल्म का हश्र क्या होता है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह जबरदस्त है। फिल्म का गाना और फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया गया है।

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?