सलार: पार्ट 1 ने मनाया धमाकेदार 1 साल का OTT सेलिब्रेशन  
मनोरंजन

366 दिन तक ट्रेंड करने के बाद, सलार: पार्ट 1 ने मनाया धमाकेदार 1 साल का OTT सेलिब्रेशन

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी प्रभास की फिल्म 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद OTT पर भी छा गई और एक अलग ही पहचान बनाई।

सोनाली झा

मुंबई: होम्बले फिल्म्स की 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' ने आते ही तूफान ला दिया। प्रशांत नील के डायरेक्शन और प्रभास की दमदार परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद OTT पर भी छा गई और एक अलग ही पहचान बनाई। लगातार 366 दिनों तक ट्रेंड करके, इसने अपना जलवा हर प्लेटफॉर्म पर कायम रखा।

'सलार' के शानदार 1 साल पूरे होने पर प्रभास ने जताया आभार और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जियो हॉटस्टार पर 'सलार: सीजफायर' को मिल रहे प्यार से मैं बेहद खुश हूं। खानसार में जल्द ही कदम रखने का और इंतजार नहीं कर सकता। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सलार के 1 साल का जश्न मनाया।

सलार ने हिंदी टीवी प्रीमियर में ब्रेक किए रिकॉर्ड, फिल्म को जबरदस्त 30 मिलियन व्यूअर्स ने देखा। बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने और OTT पर टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में बने रहने के बाद, अब सैटेलाइट रिलीज में भी सलार ने इतिहास रच दिया। खानसार की दुनिया ने दुनियाभर के दर्शकों को दीवाना बना दिया, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।

सलार ने ऐसा सरप्राइज दिया है कि फैंस अब 'सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। प्रभास की फिल्म सलार पार्ट 1 ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने देश में ही 400 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि दुनिया भर में यह फिल्म 600 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हुई। होमब्ले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी की बात यह है कि होमब्ले फिल्म्स ने प्रभास के साथ बड़ी डील की है। होमब्ले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक साथ दो पोस्ट की है। जिनमें से एक पोस्ट में यह भी कहा गया है कि रिबेल स्टार प्रभास ने होमब्ले फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए डील साइन कर ली है। उनकी यह तीनों फिल्में साल 2026, 2027 और 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्रभास ने होमब्ले फिल्म्स के साथ बड़ी डील साइन की है। अब देखना यह होगा कि उनकी यह फिल्में कौन-कौन सी होगी 2026 में सालार 2 आने वाली है। बाकी दो फिल्में कौन सी होती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां