स्पिरिट कॉन्ट्रोवर्सी में अजय देवगन के बाद दीपिका पादुकोण के बचाव में उतरे सैफ अली खान  
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के बचाव उतरा बॉलीवुड, अजय देवगन के बाद सैफ अली खान ने किया सपोर्ट

8 घंटे शिफ्ट को लेकर शुरू हुई स्पिरिट कंट्रोवर्सी में अजय देवगन के बाद अब सैफ अली खान ने भी दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। इसी को लेकर हुए विवाद के चलते दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर हुई हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर बहस छिड़ी हुई है। उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। दीपिका पादुकोण को इस मुद्दे पर बॉलीवुड का समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है। पहले उनके समर्थन में अजय देवगन और काजोल नजर आए। अब सैफ अली खान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं सैफ अली खान ने इस मामले में क्या कुछ कहा है।

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फैमिली और परिवार हमारे लिए बहुत जरूरी है। सैफ अली खान ने अरब मीडिया समिट में इस मुद्दे पर बात की थी, एक्टर ने कहा परिवार हमारे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि मुझे भी यह अच्छा नहीं लगता कि मैं घर पर जाऊं और मेरे बच्चे सो चुके हों, फिर यह आपकी सफलता नहीं है। असली सफलता तो तब है जब आप कह सकें कि नहीं मुझे घर जाना है, ताकि मैं बच्चों के साथ भी आधा घंटा बिता सकूं।

सैफ अली खान ने आगे कहा कि हम लोगों को साल में चार छुट्टियां मिलती है। जब मेरे बच्चे ब्रेक पर होते हैं, तब भी मैं काम पर होता हूं, लेकिन वह वक्त बहुत महत्वपूर्ण है, फिलहाल में उम्र की उस पड़ाव में हूं, जहां मुझे मेरी मां और बच्चे दोनों का ख्याल रखना होता है। आपको दोनों फैमिली संभालनी है। सैफ अली खान ने आगे कहा काम करना हम सबके लिए बेहद जरूरी है, लेकिन परिवार के साथ वक्त बिताना भी उतना ही जरूरी है। परिवार के साथ वक्त बिताना ही असली प्रिविलेज है। उन्होंने बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण का जिक्र नहीं किया, लेकिन कहीं ना कहीं वह इस बात के माध्यम से दीपिका के प्रति अपना समर्थन जता चुके हैं।

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा