भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा सेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा सेट बना रहे ये डायरेक्टर, 'बाहुबली' और 'RRR' को भी छोड़ा पीछे! कीमत कर देगी हैरान

एस.एस. राजामौली अपनी अगली फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच वह हैदराबाद के रामोजी फिल्‍म सिटी में भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा फिल्‍म सेट बनाने की तैयारी जुट गए हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारतीय सिनेमा में जब भी भव्यता और विजुअल ग्रांडेउर की बात होती है, तो एस.एस. राजामौली, संजय लीला भंसाली और मणिरत्नम जैसे डायरेक्टर्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जहां आज की फिल्मों में VFX और CGI का बोलबाला है, वहीं ये फिल्ममेकर अब भी असली सेट्स के जरिए भव्यता को पर्दे पर उतारने में यकीन रखते हैं।

अब एक बार फिर से एस.एस. राजामौली अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी शहर का भव्य सेट तैयार किया जा रहा है।

फिल्म की कहानी काशी पर होगी बेस्ड इस फिल्म की कहानी का एक बड़ा हिस्सा काशी (वाराणसी) पर आधारित है, और राजामौली कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी के घाटों, मंदिरों, संकरी गलियों और पूरे शहर के एस्थेटिक को हूबहू रिक्रिएट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरों में इस सेट की भव्यता और डिटेलिंग साफ नजर आती है, जो इसे अब तक का सबसे महंगा फिल्म सेट बना सकता है।

राजामौली की टीम इस सेट पर एक खास एक्शन सीक्वेंस शूट करेगी, जिसमें महेश बाबू नजर आएंगे। यह सीन फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। डायरेक्टर चाहते हैं कि स्क्रीन पर यह नकली वाराणसी बिल्कुल असली लगे, इसलिए हर छोटी-बड़ी चीज का बारीकी से ख्याल रखा जा रहा है।

ये सितारे मचाएंगे धमाल 

SSMB29 फिलहाल अपने शुरुआती चरणों में है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे शेड्यूल की शूटिंग केन्या में होगी। खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी में रामायण से प्रेरित तत्व होंगे। महेश बाबू इसमें एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो एक रहस्यमयी जड़ी-बूटी की तलाश में निकलता है। फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में होंगे। खास बात ये है कि राजामौली की ये फिल्म न सिर्फ विजुअल स्केल बल्कि कहानी और प्रेजेंटेशन के बड़े लेवल पर प्रदर्शित करेगी।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन