मोहन लाल की सस्पेंस ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: मोहन लाल की दृश्यम-3 ने 8वें दिन मचाया धमाल, कमाई देख उड़ जाएंगे होश

Drishyam 3 Box Office Collection Update: मोहन लाल की सस्पेंस ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 सिनेमा घरों में 21 मई को रिलीज हुई थी। ‘दृश्यम 3’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

यति सिंह

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8 News: मोहनलाल की सस्पेंस ड्रामा फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी। ‘दृश्यम 3’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। जानिए फिल्म की कुल कमाई, आठवें दिन का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड प्रदर्शन।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहन लाल अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में है। दृश्यम 3 में मोहन लाल की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दृश्यम 3 रिलीज के 8वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। रिलीजिंग के पहले दिन से ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म वीकडेज में थोड़ी वीक नजर आई लेकिन फिल्म ने इस हफ्ते भी अपना जलवा बरकरार रखा है।

बीते 7 दिनों की कमाई पर एक नजर

थिएटर में दस्तक देने के बाद फिल्म ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और अब यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.70 करोड़ रुपये पहुंच गई। चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 5वें दिन 7.70 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म दृश्यम 3 की पिछले दिन की कमाई

मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्म दृश्यम 3 रिलीजिंग के 8वें दिन भी सिनेमा घरों में अपना जलवा दिखा रही है। हालांकि हफ्ते की शुरुआत से ही फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन गिरावट के बावजूद फिल्म करोड़ों की कमाई के रास्ते पर है। अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का ग्राफ काफी मजेदार नजर आ रहा है। दृश्यम 3 ने फिल्म के ओपनिंग डे से ही कमाई के आंकड़े को मजबूत बनाकर रखा है। दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दृश्यम 3 ने रिलीजिंग के 8वें दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के अब तक के नेट कलेक्शन की बात करें तो भारत में ये फिल्म 81.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

फिल्म के रिलीजिंग डे से अबतक की कमाई

दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.70 करोड़ रुपये पहुंच गई। चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 5वें दिन 7.70 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की। दृश्यम 3 ने बीते दिन यानी 8वें दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मोहनलाल के करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल दृश्यम 3

75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ दृश्यम 3 अब मोहनलाल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने लूसिफर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म के अब तक के नेट कलेक्शन की बात करें तो भारत में ये फिल्म 81.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा