Photo - Social Media  
मनोरंजन

मशहूर निर्देशक जीन ल्यूक गोडार्ड का निधन

संदीप पांडे

पेरिस : साल 1960 के दशक में अपनी पहली फिल्म ‘ब्रेथलेस' (Breathless) से लोकप्रिय सिनेजगत में क्रांतिक्रारी बदलाव लाने मशहूर फ्रांसिसी निर्देशक (French Director) जीन ल्यूक गोडार्ड (Jean Luc Godard) का निधन हो गया। वह 91 साल के थे। कई मीडिया संगठनों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें मंगलवार को गोडार्ड के रिश्तेदारों से उनके निधन की खबर मिली। साल 1950 के दशक में फिल्म समीक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले गोडार्ड ने लीक से हटकर सिने जगत में एक युग की शुरूआत की ।

उन्होंने कैमरा, ध्वनि एवं कथात्मकता के नए नियम गढ़े। उनकी फिल्मों से जीन पॉल बेलमोंडों स्टार बने । उनकी विवादास्पद फिल्म ‘हेली मैरी' तब सुर्खियों में आ गयी जब पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1985 में उसकी निंदा की। गोडार्ड ने कई ऐसी फिल्में बनायीं जो राजनीतिक रूप से संवेदनशील एवं प्रायोगिक थीं । उन फिल्मों से उनके प्रशंसकों के एक छोटे समूह से बाहर बहुत कम लोग ही खुश होते थे। कई समीक्षकों को उनकी अति बौद्धिकता रास नहीं आयी।

कांस फिल्मोत्सव के निदेशक थी फ्रीमॉक्स ने मंगलवार को एपी से कहा कि गोडार्ड के निधन की खबर सुनकर वह ‘बहुत, बहुत उदास' हैं। उनकी फिल्में 'माई लाईफ टू लिव', 'अल्फाविले', 'क्रेजी पीट' 'द लिटल सोल्जर' आदि है। बाद में उनकी वामपंथी राजनीतिक दृष्टिकोण से समझौता नहीं करने वाले शख्स के रूप में पहचान बनी। (एजेंसी)

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS