रेखा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब राष्ट्रपति ने रेखा से 'सिंदूर' पर पूछा था सवाल, तो एक्ट्रेस ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

रेखा सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन भी हैं। लेकिन इवेंट के दौरान जब रेखा से उनके सिंदूर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया था। ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा था।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा सिर्फ एक फिल्मी सितारा नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन भी हैं। अपने चार दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने न केवल शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी बेबाक अंदाज से लोगों को प्रेरित किया। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी सोच और जवाब देने का तरीका भी उतना ही लोगों को भाता है।

दरअसल, ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया साल 1981 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हुआ, जब उन्हें फिल्म ‘उमराव जान’ के लिए दिग्गज अभिनेत्री का पुरस्कार मिल रहा था। उस समारोह में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने रेखा की मांग में सिंदूर देखकर उनसे सीधा सवाल कर लिया और उनसे पूछा कि "आपने सिंदूर क्यों लगाया है?"

हालांकि, रेखा ने इसका जवाब बड़े ही शानदार अंदाज में दिया था और उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि "मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना आम बात है… यह फैशन है!" इस एक वाक्य ने रेखा के आत्मविश्वास को और खूबसूरती को दिखाया। लेकिन यह जवाब सुनकर कुछ लोगों को  भी महसूस हुई, लेकिन यह बात साफ हो गई कि रेखा अपने निजी जीवन के निर्णयों पर कोई सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं।

रेखा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उनका नाम कई दिग्गज अभिनेताओं से जोड़ा गया और उनकी निजी जिंदगी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रही। साल 1990 में उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन यह रिश्ता कुछ ही महीनों में दुखद मोड़ पर खत्म हो गया जब मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद रेखा ने कभी सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात नहीं की और पूरी गरिमा के साथ अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया।

दिलचस्प बात यह है कि तब से लेकर आज तक रेखा अक्सर सिंदूर लगाती नजर आती हैं, जिससे यह सवाल बार-बार उठता रहा है कि आखिर वह इसे क्यों लगाती हैं। लेकिन रेखा ने हमेशा अपनी बातों और अंदाज से यह साबित किया है कि वह हर सवाल का जवाब अपनी शर्तों पर देना जानती हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर