रवि तेजा की ‘मास जथारा’ का OTT डेब्यू 
मनोरंजन

रवि तेजा की ‘मास जथारा’ का OTT डेब्यू, इस दिन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Mass Jathara Netflix release date: रवि तेजा और श्रीलीला की फिल्म मास जथारा अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 नवंबर, 2025 से स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में रिलीज के समय फिल्म को खास सफलता नहीं मिली थी।

सोनाली झा

Mass Jathara OTT Release: रवि तेजा और श्रीलीला की फिल्म ‘मास जथारा’ अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर, 2025 को प्रदर्शन हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास सफलता नहीं पा सकी। हालांकि, अब फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से घर बैठे एन्जॉय किया जा सकेगा।

‘मास जथारा’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा और यह 28 नवंबर, 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक अपडेट शेयर किया, जिसमें लिखा गया है कि अब फिल्म के फैंस घर बैठे इस एक्शन-रिलेटेड कहानी का आनंद ले सकते हैं। फिल्म कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

मास जथारा की कहानी

फिल्म की कहानी एक रेलवे पुलिस अधिकारी, लक्ष्मण भेरी के इर्द-गिर्द घूमती है। लक्ष्मण भेरी को एक मंत्री के बेटे के साथ टकराव के बाद सज़ा के रूप में एक आदिवासी इलाके के रेलवे स्टेशन पर ट्रांसफर कर दिया जाता है। नए इलाके में उसे पता चलता है कि यह क्षेत्र सिवुडू नामक तानाशाह के नियंत्रण में है, जो गांजे की तस्करी के कारोबार से अपना दबदबा बनाए हुए है। इसके बाद लक्ष्मण और सिवुडू के बीच जबरदस्त टकराव होता है।

मास जथारा के स्टार कास्ट

फिल्म में लक्ष्मण और गांव की स्कूल टीचर तुलसी के बीच रोमांस का भी तड़का देखने को मिलता है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है। फिल्म में रवि तेजा और श्रीलीला ने लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा फिल्म में नवीन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, नरेश, प्रवीण, समुथिरकानी, नितीश निर्मल, तारक पोनप्पा, वीटीवी गणेश, हाइपर आदी, अजय घोष और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

नेटफ्लिक्स पर होगा फिल्म का प्रीमियर

OTT रिलीज के बाद अब दर्शक सिनेमाघरों में चूक गए पल घर बैठे ही मिस नहीं करेंगे। फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमिक एलिमेंट्स का बेहतरीन मिश्रण है, जो नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग को और भी रोमांचक बना देगा। इस तरह, ‘मास जथारा’ OTT रिलीज के जरिए अब एक नई जिंदगी पाने जा रही है और रवि तेजा के फैंस के लिए घर बैठे एक्शन और रोमांस का मज़ा लेने का मौका खुल गया है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन