विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा से शादी के लिए बेताब थीं रश्मिका मंदाना? कॉफी विद करण में कपल ने खोले कई राज

Coffee With Karan 9: पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 9 के दूसरे एपिसोड में साउथ के फेमस कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

यति सिंह

Highlights

  • रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासा किया।

  • विजय ने शादी के बाद पत्नी की बात से सहमत रहने का मजेदार नियम बताया।

  • रैपिड फायर राउंड में रश्मिका ने अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर को लेकर सवाल का जवाब दिया।

Vijay Deverakonda Rashmika Coffee With Karan 9: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर और विवादित चैट शो में से एक कॉफी विद करण 9 का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। इस बार शो के काउच पर साउथ सिनेमा के 2 फेमस चहेरे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ मेहमान बनकर पहुंचे हैं।

दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के चर्चे तो लंबे समय से होते रहे हैं, लेकिन इस बार शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के पन्नों को खोलकर सभी को हैरान कर दिया है। उनके इस अंदाज ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

रश्मिका मंदाना ने किए शादी को लेकर कई खुलासे

शो के दौरान जब होस्ट करण जौहर ने दोनों से यह सवाल किया कि आखिर शादी के लिए किसने पहल की थी, तो एक बहुत ही मजेदार और प्यारा सा सच सामने आया। एक्टर विजय देवरकोंडा ने हंसते हुए इस राज से पर्दा उठाया और बताया कि रश्मिका ने उनसे लगभग 100 बार यह सवाल किया था कि चलो अब शादी कर लेते हैं।

इस बात पर सहमति जताते हुए रश्मिका ने खुद भी स्वीकार किया कि वे करीब 1 साल तक शादी के लिए लगातार उनके पीछे पड़ी रही थीं। यह बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया और दोनों का यह अंदाज दर्शकों को काफी भाया।

एक्ट्रेस की तुलना और पतियों वाले नियम

बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो करण जौहर ने एक और दिलचस्प सवाल पूछ लिया कि रश्मिका को अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर में से किसके साथ काम करके सबसे ज्यादा अच्छा लगा। इस सवाल के जवाब में रश्मिका ने बेझिझक साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम चुना।

इसके अलावा जब करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा उनकी जोड़ी किस एक्ट्रेस के साथ सबसे अच्छी लगती है, तो उन्होंने फौरन जवाब देने से इनकार कर दिया। इस पर विजय ने बड़ी ही सहजता से कहा कि शादी का सबसे पहला नियम यही है कि हमेशा अपनी पत्नी की बात से ही सहमत रहना चाहिए।

नए एपिसोड को देखने के लिए उत्सुकता

चैट शो के इस नए प्रोमो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। दर्शक इस पूरे एपिसोड को देखने के लिए बेहद बेताब नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों कलाकारों की आपसी ट्यूनिंग और मस्ती साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध