रणबाली का फर्स्ट लुक आउट (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शादी के दो दिन बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर ने मचाई सनसनी

Ranabaali Release Date: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के दो दिन बाद फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Film Ranabaali: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के बाद यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक ओर उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘रणबाली’ का पोस्टर रिलीज कर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म के पहले पोस्टर में विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ के दमदार और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। दोनों का साउथ इंडियन ट्रेडिशनल अवतार काफी प्रभावशाली लग रहा है। पोस्टर में दोनों के चेहरे पर गंभीर भाव और बैकग्राउंड का ग्रैंड सेटअप फिल्म को एक पीरियड या पावरफुल ड्रामा होने का संकेत देता है। रिलीज होते ही यह पोस्टर मिनटों में वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी।

फैंस का रिएक्शन

हालांकि, जहां कई फैंस इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल भी उठाए हैं। शादी के महज दो दिन बाद फिल्म का पोस्टर रिलीज होने को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि क्या यह शादी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं? कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने लिखा, “मत कहना कि यह सब मूवी पीआर है”, तो किसी ने तंज कसते हुए कहा, “एक फिल्म के लिए शादी!” वहीं कुछ यूजर्स ने पोस्टर रिलीज की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं।

रणबाली कब होगी रिलीज

फिल्म ‘रणबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी और 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शादी के बाद यह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी को गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काफी पसंद किया गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रणबाली’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज