रणवीर शौरी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सीजेपी प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद रणवीर शौरी को मिली धमकी भरे ईमेल, लोकेशन ट्रैक करने की बात से बढ़ी चिंता

Ranvir Shorey Police Complaint: सीजेपी प्रदर्शन के मुद्दे पर अपनी राय रखना बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी के लिए जी का जंजाल बन गया है, जिन्हें अब धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

यति सिंह

Highlights

  • CJP प्रदर्शन की आलोचना के बाद रणवीर शौरी को मिले धमकी भरे ईमेल।

  • रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर साइबर एजेंसियों से मदद मांगी।

  • मामले ने ऑनलाइन सिक्योरिटी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस छेड़ दी।

Ranvir Shorey Threats: हाल ही में एक्टर रणवीर शौरी ने एक संगठन के सड़क पर किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की तीखी आलोचना की थी। उनका यह मानना था कि अपनी बात रखने या विरोध दिखाने के लिए सड़कों पर उतरने के बजाय लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों का सहारा लिया जाना चाहिए।

रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया के जरिए यह मैसेज दिया था कि सार्वजनिक व्यवस्था में रूकावट पैदा करना और आम जनजीवन को प्रभावित करना किसी भी स्थिति में ठीक नहीं ठहराया जा सकता है। उनके इस बेबाक बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लोग उनके सपोर्ट और विरोध में दो हिस्सों में बंट गए।

जान से मारने के मेल मिलने से मचा हड़कंप

यह विवाद तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब एक्टर को सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए सीधे तौर पर निशाना बनाया जाने लगा है। खबरों के अनुसार उन्हें कुछ अनजाने खातों से लगातार धमकियां भरे मैसेज मिलने लगे है। स्थिति तब और डरावनी हो गई जब धमकी भरे मैसेज भेजने वालों ने उनकी पर्सनल एक्टिविटी पर नजर रखने और मौका मिलने पर नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।

इस तरह की वॉर्निंग के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। एक्टर रणवीर शौरी ने इन तमाम धमकियों को हल्के में न लेते हुए इसके पुख्ता सबूत जुटाए और फौरन जनता के सामने इनकी सच्चाई रखने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर मांगी सिक्योरिटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर ने चुप बैठने के बजाय कानूनी मदद लेने का रास्ता चुना है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उन ईमेल खातों के स्क्रीनशॉट शेयर किए है। जिनसे उन्हें लगातार डराने वाले मैसेज भेजे जा रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने देश की साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों और विशेष रूप से मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम ने एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग