रणवीर शौरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पहले प्यार, फिर गुपचुप की शादी, आखिर में हो गया तलाक, जानें कैसे खत्म हुआ रणवीर शौरी-कोंकणा सेन का रिश्ता

Ranvir Shorey Love Story: रणवीर शौरी और कोंकणा सेन की मुलाकात फिल्म मिक्स्ड डबल्स के दौरान हुई थी। दोनों ने डेटिंग के बाद 2010 में शादी की। कुछ साल बाद रिश्ते में तनाव आया और 2020 तक दोनों अलग हो गए।

सोनाली झा

Ranvir Shorey Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का जन्म 18 अगस्त को जालंधर में हुआ था। रणवीर शौरी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी, लेकिन जल्द ही उनका रुझान अभिनय की तरफ हो गया। साल 2002 में उन्होंने फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

रणवीर की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘मिक्स्ड डबल्स’ के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार बढ़ने लगा। रणवीर और कोंकणा ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया।

लंबे समय तक किया डेट

रणवीर और कोंकणा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिल्मों में साथ काम भी किया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की। काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2010 में रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा शादी के बंधन में बंधे। बताया जाता है कि शादी बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे।

शादी के कुछ साल बाद रिश्ते में आई दूरी

शादी के बाद रणवीर शौरी और कोंकणा एक बेटे के माता-पिता बने। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। दोनों ने कुछ समय बाद अलग रहने का फैसला किया और आखिरकार उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया। साल 2020 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटे के साथ मिलकर पैरेंटिंग की जिम्मेदारी निभाते हैं।

इन फिल्मों में दिखा दमदार अभिनय

रणवीर शौरी ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। वह ट्रैफिक सिग्नल, खोसला का घोसला, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना, एक था टाइगर और जिस्म जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ‘ट्रैफिक सिग्नल’ ने उनके अभिनय को खास पहचान दिलाई। फिल्मों के अलावा रणवीर शौरी अपनी बेबाक राय और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला