Ranveer Singh Pralay Movie Shooting: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में 'डॉन 3' से कदम पीछे खींचने के बाद अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बेहद चौंकाने वाली खुशखबरी दी है। रणवीर जल्द ही एक ऐसी अनोखी दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचना शायद हिंदी सिनेमा प्रेमियों ने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा।
रणवीर बहुत जल्द जय मेहता के डायरेक्शन में बनने जा रही एक मेगा बजट फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें दर्शकों को एक अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्म से अलग होने के फैसले के बाद उनका फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के साथ कुछ मतभेद भी सामने आया था।
हालांकि अब वह सारा विवाद पूरी तरह से सुलझ चुका है और एसोसिएशन ने अपना असहयोग नोटिस वापस ले लिया है। इस पूरे विवाद के बाद एक्टर रणवीर ने अब अपनी नई फिल्म 'प्रलय' के लिए कमर कस ली है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। फिल्म की मुख्य शूटिंग भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। मेकर्स इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने से फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड में हॉरर और जॉम्बी जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, ऐसे में यह प्रोजेक्ट हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। रणवीर सिंह की ये फिल्म का स्केल काफी बड़ा होने वाला है।
इस फिल्म की कहानी में एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो दुनिया के विनाश और जॉम्बी के खौफनाक हमलों के बीच अपनी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। चर्चा है कि इस लड़ाई में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में साउथ की फेमस एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं।