रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत

Ranveer Singh Pralay Update: रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' को इंटरनेशनल लेवल की जॉम्बी थ्रिलर बनाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने '28 डेज लेटर' की प्रोस्थेटिक टीम से बातचीत शुरू की है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Pralay: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां उनकी फिल्म 'धुरंधर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब उनकी अगली फिल्म 'प्रलय' भी सुर्खियां बटोरने लगी है। खास बात यह है कि फिल्म अभी फ्लोर पर भी नहीं गई है, लेकिन इसे लेकर जबरदस्त बज बन चुका है। निर्देशक जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक बड़े स्तर की सर्वाइवल हॉरर जॉम्बी थ्रिलर होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'प्रलय' के मेकर्स ने हॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्म '28 डेज लेटर' (2002) की प्रोस्थेटिक टीम से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट लीजा क्राउली, एड्रियन गेटली, बैरी गोवर और केट हिल को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। ये सभी कलाकार डैनी बॉयल की प्रतिष्ठित हॉरर फिल्म में डरावने और वास्तविक दिखने वाले संक्रमित किरदारों को तैयार करने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

स्क्रीन पर बेहद असली दिखेंगे जॉम्बी

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि 'प्रलय' में दिखने वाले जॉम्बी किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह वास्तविक और खौफनाक नजर आएं। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रैक्टिकल इफेक्ट्स और हाई-एंड प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। मेकर्स का मानना है कि बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और रियलिस्टिक मेकअप ही फिल्म को दूसरे भारतीय जॉम्बी प्रोजेक्ट्स से अलग पहचान दिलाएंगे।

सितंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर में शुरू होने की संभावना है। शूटिंग से पहले प्रोस्थेटिक टीम को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिल्म का पहला शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा, जहां महाविनाश के बाद की दुनिया से जुड़े कई अहम दृश्य फिल्माए जाएंगे। हालांकि कहानी जॉम्बी हमले से तबाह हुए मुंबई की है, लेकिन इसमें ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों को भी कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।

जय मेहता और विशाल कपूर ने लिखा है स्क्रीनप्ले

'प्रलय' का स्क्रीनप्ले जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह भारत की सबसे बड़े पैमाने पर बनने वाली सर्वाइवल हॉरर फिल्मों में से एक होगी। वहीं, खबर यह भी है कि रणवीर सिंह अगले महीने से फिल्म की तैयारियां शुरू करेंगे और शूटिंग के बाद कुछ समय के लिए पितृत्व अवकाश भी लेंगे।

धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO