Photo: Twitter 
मनोरंजन

'मर्दानी 3' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी रानी मुखर्जी, फिर खाकी वर्दी में आएंगी नजर

सुनीता पांडे

मुंबई: रानी मुखर्जी को दर्शकों ने फिल्म 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' में काफी पसंद किया था। तब से दर्शकों को इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार था। अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। खबरों के मुताबिक 'मर्दानी-3' की कहानी फाइनल कर ली गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

दोबारा पुलिस अफसर बनने को उत्साहित हैं रानी

रानी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन बस इसके लिए एक बढ़िया कहानी होनी चाहिए। अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के दौरान 'मर्दानी 3' की कहानी को लेकर रानी ने फिल्म के निर्देशक और लेखक गोपी पुथरान से कई बार बातचीत की। तभी उन्होंने इसका स्टोरी आइडिया फाइनल कर दिया था।

'मर्दानी 3' में अलग रूप में दिखेंगी रानी 

'मर्दानी 3' का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले होगा। 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी एक ऐसे जांबाज पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थी, जो गुंडों से लोहा लेती है। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'मर्दानी 3' उनके इस रूप का विस्तार होगा। 

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा