रानी मुखर्जी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एयरपोर्ट पर पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी, बेटी आदिरा की तस्वीरों को लेकर खुद चेक किया कैमरा

Rani Mukerji Airport: रानी मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बेटी आदिरा की तस्वीरें न लेने की अपील करती नजर आईं। फैंस उनकी प्राइवेसी को लेकर जागरूकता की सराहना कर रहे हैं।

सोनाली झा

Rani Mukerji Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर सामने आया एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में रानी पैपराजी से अपनी बेटी आदिरा चोपड़ा की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करती नजर आ रही हैं। जैसे ही फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगे, रानी ने तुरंत उनसे पूछा कि कहीं उनकी बेटी की तस्वीरें तो नहीं ली गईं।

मुंबई एयरपोर्ट पर रानी मुखर्जी को लेने उनकी बेटी आदिरा पहुंची थीं। हालांकि, आदिरा कैमरों से दूर रहीं और उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई। जब पैपराजी रानी की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, तब अभिनेत्री ने तुरंत कहा, "बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना?" इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स का कैमरा देखकर संतुष्टि जताई कि आदिरा की कोई तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हुई है।

फैंस ने की रानी मुखर्जी की सराहना

रानी के इस व्यवहार ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वह अपनी बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग उनकी इस सोच की सराहना कर रहे हैं और इसे एक जिम्मेदार मां का कदम बता रहे हैं। रानी मुखर्जी और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी बेटी आदिरा को हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते आए हैं।

हमेशा कैमरों से दूर रही हैं आदिरा

रानी और आदित्य ने कभी भी अपनी बेटी को सार्वजनिक कार्यक्रमों या कैमरों के सामने लाने से बचने की कोशिश की है। कपल ने अप्रैल 2014 में इटली में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद 2015 में उनकी बेटी आदिरा का जन्म हुआ। तब से लेकर आज तक दोनों ने उसकी प्राइवेसी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है।

मर्दानी 3 में नजर आई थीं रानी

वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म 'मर्दानी 3' में नजर आई थीं। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। फिल्म में रानी ने एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया, जो बाल तस्करी और भीख मंगवाने वाले गिरोहों के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आती हैं।

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत