रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दुर्गा पूजा में रणबीर कपूर ने गाना गाकर जीता फैंस का दिल, सिंगर हर्षदीप कौर के साथ दिखा खास अंदाज

Ranbir Kapoor Sings Kabira: रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान अभिनेता ने फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना कबीरा गाया।

सोनाली झा

Highlights

  • रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे।

  • रणबीर कपूर ने गायिका हर्षदीप कौर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गाया।

  • रणबीर कपूर का सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ranbir Kapoor Durga Puja: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और उत्सव में शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके गायन की रही। रणबीर ने गायिका हर्षदीप कौर के साथ अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का लोकप्रिय गाना 'कबीरा' गुनगुनाया।

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वायरल वीडियो में वह मंच पर हर्षदीप कौर के साथ नजर आ रहे हैं। हर्षदीप 'कबीरा' गा रही थीं, तभी रणबीर ने हाथ में माइक लेकर उनका साथ देना शुरू कर दिया। अभिनेता ने माइक दर्शकों की ओर भी बढ़ाया और उन्हें गाने में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। रणबीर के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

लाल-सुनहरे कुर्ते में पहुंचे रणबीर कपूर

इस खास मौके पर रणबीर कपूर लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामे में नजर आए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफरों का अभिवादन किया। इस दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी से भी हुई। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

काजोल, जया बच्चन और अनुराग बसु भी हुए शामिल

नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह का इस साल 80वां वर्ष था। इस आयोजन में अभिनेत्री काजोल अपने बच्चों युग और न्यासा देवगन के साथ पहुंचीं। पीले-नारंगी रंग की साड़ी में काजोल मां दुर्गा की प्रतिमा की तस्वीरें खींचती नजर आईं। तनिषा मुखर्जी, जया बच्चन और निर्देशक अनुराग बसु ने भी पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

रामायण में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट