Photo - Twitter  
मनोरंजन

एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'

सुनीता पांडे

मुंबई: डायरेक्टर वीएस रेड्डी की रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के डिफरेंट लुक और रणबीर कपूर के धमाकेदार एक्शन की वजह से फिल्म ने जरूरत से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Dydmpfo68DA

अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि एनिमल को एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज किया जाएगा, क्योंकि इस फिल्म की अवधि तीन घंटे से ज्यादा है और दर्शकों को तीन घंटे तक थिएटर में बिठाए रखना काफी मुश्किल काम है।

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी खास रोल में मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने पुष्टि की है कि 'एनिमल' की लंबाई लगभग 3 घंटे 30 मिनट होगी, लेकिन दोनों इंटरवल के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में टीजर  रिलीज किया गया था, जिसमें बॉबी देओल के धांसू किरदार की झलक दिखी थी। 'एनिमल' में रणबीर कपूर की टक्कर बॉबी देओल से होने वाली है। बता दें कि 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर