रणबीर कपूर और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के फैंस को लग सकता है झटका, टल सकती है दूसरे पार्ट की रिलीज डेट, सामने आई वजह

Ranbir Kapoor Ramayana 2 Update: निदेशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसकी रिलीज दिवाली 2027 से आगे बढ़ सकती है।

यति सिंह

Highlights

  • फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट की रिलीज दिवाली 2028 तक टलने की खबर है।

  • रणबीर कपूर की फिल्म के पहले पार्ट के बाद दूसरे पार्ट के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

  • बड़े युद्ध सीन्स और फिल्म के बाकी काम को पूरा करने में ज्यादा समय लगने की बात सामने आई है।

Ramayana Part 2 Postponed: फिल्मी इंडस्ट्री जब भी किसी मेगा बजट और बड़े कलाकारों से सजी फिल्म की चर्चा होती है, तो दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान हो जाता है। डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में बनी हुई है।

इस बड़े प्रोजेक्ट का पहला पार्ट इसी साल नवंबर महीने में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच दीवानगी इस कदर है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म के पार्ट 2 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है।

क्या दिवाली 2027 पर नहीं रिलीज होगी फिल्म

शुरुआती प्लानिंग के अनुसार इस पौराणिक गाथा के दूसरे भाग को साल 2027 की दिवाली पर थियेटर्स में उतारने की तैयारी की जा रही थी। कई रिपोर्टस में यह दावा किया गया था कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को तय समय पर पूरा कर लेंगे। लेकिन अब जो ताजा अपडेट सामने आ रहा है, उसके अनुसार मेकर्स और डायरेक्टर के सामने कुछ व्यावहारिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस बात पर विचार कर रहे हैं कि फिल्म की क्वालिटी से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। यही कारण है कि वे इसकी रिलीज को एक साल आगे यानी दिवाली 2028 तक टालने पर गंभीरता से मंथन कर रहे हैं।

युद्ध के बड़े सीन्स की वजह से बढ़ी देरी

किसी भी माइथोलॉजिकल फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण उसके युद्ध के सीन और वीएफएक्स होते हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट में मुख्य रूप से भगवान राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध की पूरी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाना है।

इन युद्ध सीन्स को काफी भव्य, सजीव और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए निर्माताओं को और वक्त की सख्त जरुरत है। वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में किसी भी तरह की जल्दबाजी न हो, इसलिए टीम ने अपनी शूटिंग के शेड्यूल और संपादन के दायरे को थोड़ा और विस्तारित करने का फैसला लिया है।

एडवांस बुकिंग में बन रहे हैं नए रिकॉर्ड

एक तरफ जहां फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट की रिलीज को लेकर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पहले पार्ट को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। राइज ऑफ ए लीजेंड के रूप में आ रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अपनी मजबूत शुरुआत कर दी है।

खबरों के अनुसार फिल्म के हजारों शोज़ के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं और इसकी कुल एडवांस बुकिंग करोड़ो के आंकड़े को पार कर गई है। प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे आईमैक्स और 4DX में दर्शकों की भारी दिलचस्पी यह साफ इशारा करती है कि सिल्वर स्क्रीन पर यह सीन एक अनोखा अनुभव साबित होने वाला है।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO