Highlights
रणबीर कपूर की रामायण ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
घरेलू नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का दावा।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के करीब।
Ramayana Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा में है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण ने रिलीज के शुरुआती 4 दिनों में ही शानदार कमाई कर ली है।
5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म की कलेक्शन का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के साथ ही थियेटर्स में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। शुरुआती 4 दिनों में फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।
रविवार को फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 56 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन की। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बाद फिल्म का वीकेंड प्रदर्शन शानदार रहा।
भारतीय बाजार के साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की ओवरसीज कलेक्शन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
वहीं इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा पार कर सकती है।
फिल्म रामायण को हिंदी दर्शकों के साथ साउथ भारतीय दर्शकों का भी अच्छा साथ मिला है। कन्नड़ और तेलुगु संस्करणों में भी दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।
वहीं अन्य भाषा तमिल और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने का फायदा फिल्म के कुल कलेक्शन में दिखाई दे रहा है।
फिल्म रामायण की रिलीज टाइमिंग भी इसके शानदार प्रदर्शन की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल और अरुण गोविल जैसे स्टार्स की मौजूदगी ने भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है।
अब फिल्म रामायण के सामने सबसे बड़ी चुनौती सोमवार से शुरू होने वाले वर्किंग डेज में अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखने की होगी। आने वाले दिनों में इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।