Highlights
एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 4.88 करोड़ रुपये का हुआ कलेक्शन।
शुरुआती आंकड़ों में लगभग 85 हजार टिकटों की बिक्री हुई।
मुंबई में कुछ आईमैक्स 3डी रिक्लाइनर सीटों की कीमत 2,770 रुपये तक।
रणबीर कपूर की फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ramayana Advance Booking Collection: भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, और वह है निर्देशक नितेश तिवारी की भव्य फिल्म रामायण। बॉक्स ऑफिस पर पौराणिक कथाओं को एक नए और शानदार नजरिए से पेश करने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी का आलम यह है कि थियेटर के खुलने से पहले ही टिकट खिड़की पर मारामारी शुरू हो चुकी है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग के जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम बड़े दिग्गजों को भी चौंका दिया है। रिलीज की तारीख से 2 हफ्ते से ज्यादा समय पहले ही शुरू हुई इस प्री-बुकिंग ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए कितने ज्यादा उत्सुक हैं।
फिल्म रामायण के मामले में यह शुरुआत बेहद धमाकेदार साबित हुई है। मेकर्स द्वारा जैसे ही देश भर में बुकिंग विंडो खोली गई, वैसे ही दर्शकों ने ताबड़तोड़ टिकटें खरीदनी शुरू कर दीं। शुरुआती एक दिन से भी कम समय के अंदर इस फिल्म ने करीब 4.88 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। खबरों के अनुसार अब तक इस फिल्म के लगभग 85 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
प्री-बुकिंग के रुझान को अगर शहरों के हिसाब से देखा जाए, तो मेट्रो सिटीज में इसका क्रेज सबसे ऊपर नजर आ रहा है। दिल्ली एनसीआर में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जहां हजारों टिकट बिकने से 1.5 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।
इसके ठीक पीछे मुंबई में बड़े पैमाने पर एडवांस बुकिंग हुई है। इसके अलावा पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में भी सिनेमा प्रेमियों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म का क्रेज पूरे देश में सिर चढ़कर बोल रहा है।
फिल्म रामायण सिर्फ हिंदी पट्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग भाषाई बाजारों में भी इसकी मजबूत पकड़ दिखाई दे रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सबसे बड़ा बिजनेस हिंदी वर्जन से आ रहा है, जिसने करोड़ों की कमाई का बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है।
इसके साथ ही कन्नड़ और तेलुगु डब के लिए भी अच्छी खासी टिकट बिक रहे हैं, जो क्षेत्रीय दर्शकों के बीच रणबीर कपूर की इस फिल्म की बढ़ती पॉपुलेरिटी को दर्शाते हैं। अलग-अलग भाषाओं में मिल रहा यह समर्थन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक ओपनिंग दिलाने की पूरी तैयारी कर रहा है।