राम चरण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ram Charan Birthday: एक्टिंग के अलावा राम चरण को है हॉर्स राइडिंग का शौक

राम चरण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'चिरुथा' से की थी। राम चरण आखिरी बार फिल्म 'गेम चेंजर' में कियारा आडवाणी के साथ अहम भूमिका में नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी।

सोनाली झा

मुंबई: एक्टर राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को मद्रास, तमिलनाडु में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुरेखा के घर में हुआ था। राम चरण आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राम चरण का पूरा नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। राम चरण एक एक्टर के साथ-साथ निर्माता और उद्यमी भी हैं। राम चरण एक अच्छे हॉर्स राइडर हैं।

एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'चिरुथा' से की थी। जिसके बाद वो एस एस राजामौली की फैंटेसी एक्शन फिल्म 'मगधीरा' में दिखाई दिए थे। जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें 'रचा', 'ध्रुव', 'नायक', 'येवडु' और 'रंगस्थलम' जैसी कई फिल्में शामिल है। राम चरण आखिरी बार फिल्म 'गेम चेंजर' में कियारा आडवाणी के साथ अहम भूमिका में नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी।

राम चरण एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। राम चरण ट्रूजेट एयरलाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी। इसका हेड क्वार्टर हैदराबाद में है। ये एयरलाइन साउथ के अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी सर्विस प्रोवाइड करवाती है। साउथ के इस सुपरस्टार का जुबली हिल्स हैदराबाद में बंगला है। इसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपए है। राम चरण के पास BMW 7 सीरीज कार है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनकी मर्सिडीज बेंज S सीरीज कार की कीमत 2.73 करोड़ रुपए है। रामचरण की रेंज रोवर वोग की कीमत 3.5 करोड़ रुपए है।

राम चरण ने साल 2016 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च किया। इसके अलावा राम चरण पोलो टीम हैदराबाद पोलो के मालिक हैं और राइडिंग क्लब क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा ट्रूजेट के सह-मालिक थे। राम चरण ने दिसंबर 2011 में उपासना कामिनेनी से सगाई की और बाद में 14 जून, 2012 को कपल ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्महाउस में शादी कर ली।

बता दें कि उपासना कामिनेनी अपोलो चैरिटी की वाइस-चेयर वूमेन हैं। 12 दिसंबर, 2022 को राम चरण और उपासना कामिनेनी ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं का ऐलान किया है। बता दें कि राम चरण 41 दिनों तक चलने वाले अयप्पा दीक्षा (व्रतम) में भाग लेते हैं, जो केरल के सबरीमाला में वार्षिक आधार पर किया जाता है। उन्होंने यह अभ्यास 2008 से शुरू किया था।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता