ऋतिक रोशन की फिल्म Krrish 4 को लेकर बढ़ी अनिश्चितता 
मनोरंजन

Krrish 4: कृष 4 पर बनेगी या नहीं, राकेश रोशन के बयान से दुविधा में पड़े फैंस

Rakesh Roshan Will Not Direct Krrish 4: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 बनेगी या नहीं, कृष 3 करीब 11 साल पहले 2013 में रिलीज हुई थी। राकेश रोशन के ताजा बयान से फिल्म को लेकर अनिश्चितता नजर आ रही है।

अनिल सिंह

Rakesh Roshan Will Not Direct Krrish 4: राकेश रोशन ने पिछले साल ही निर्देशन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा था कि वह जल्द ही कृष 4 को एनाउंस करेंगे। अब हाल में राकेश रोशन का एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कृष 4 की कमान किसी और के हाथ में सौंपने वाले हैं, क्योंकि इस फिल्म का निर्माण करने वाले सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया है, तो वहीं फिल्म के निर्देशक के तौर पर करण मल्होत्रा ने भी फिल्म छोड़ दी है। खबर के मुताबिक फिल्म के बजट को लेकर ऐसा हुआ है यह बात सामने आ रही थी।

खबर के मुताबिक फिल्म का बजट 700 करोड़ का है इसलिए इस फिल्म से सिद्धार्थ आनंद और करण मल्होत्रा ने किनारा कर लिया है। क्योंकि कोई भी स्टूडियो इतना लंबा खर्चा उठाने के लिए तैयार नहीं है। वहीं दूसरी तरफ राकेश रोशन ने ताजा बयान दिया है कि अब वह किसी और के हाथ में इस फिल्म का निर्माण सौंपेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि वह खुद इस फिल्म को क्यों नहीं बना रहे हैं, तो उन्होंने बताया कि मैं निर्देशन से संन्यास ले लिया है और मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। हमें रिस्क लेना होगा साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं अगर राकेश रोशन इस फिल्म को निर्देशित करते हैं तो यह ब्लॉकबस्टर ही होगी। यह दूसरी तरफ भी जा सकती है।

राकेश रोशन ने ताजा इंटरव्यू में यह भी कहा आज नहीं कल इस फ्रेंचाइजी का निर्देशन मुझे किसी और को सौंपना ही होगा, इसलिए अच्छा होगा कि मैं यह सब कुछ अपने होश में करूं। जिससे मैं उन सभी चीजों पर नजर रख सकूंगा कि सब कुछ सही हो रहा है या नहीं। अगर मैं होश में ही नहीं रहूंगा तो मुझे पता ही नहीं चलेगा कि वह क्या बना रहे हैं। राकेश रोशन के इस बयान के बाद दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर सवाल उठ रहा है कि कृष 4 बनेगी भी या नहीं, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म को रिलीज हुए लंबा वक्त हो गया है और दर्शक अब भी अपकमिंग फिल्म कृष 4 का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन