राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

स्टारडम छोड़ राजपाल यादव ने निभाई चाचा की जिम्मेदारी, हलवाई संग बेली रोटियां, भतीजी की विदाई में छलके आंसू

Rajpal Yadav Niece Marriage: तिहाड़ जेल से रिहा होते ही राजपाल यादव भतीजी की शादी में शामिल हुए। जहां खूब डांस किया और हलवाई संग रोटियां भी बेली। वहीं विदाई में भतीजी को गले लगाकर भावुक हो गए।

स्नेहा मौर्या

Rajpal Yadav Emotional At Niece Wedding: तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद अभिनेता राजपाल यादव बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। अदालत और कानूनी मामलों की सुर्खियों से दूर वह अपने परिवार के बीच खुशियों के माहौल में दिखाई दिए। उनकी भतीजी की शादी के कार्यक्रमों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आयोजित शादी समारोह में राजपाल पूरे जोश में नजर आए। मेहंदी की रस्म के दौरान वह मशहूर गाने ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ पर जमकर डांस करते दिखे। इतना ही नहीं, शादी के इंतजामों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक वीडियो में वह रसोई के पास खड़े होकर रोटी बेलते और हलवाई से बातचीत करते दिखाई दिए। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि इतने साल बाद भी वह यह काम करना नहीं भूले हैं।

भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव

हालांकि शादी की विदाई का पल उनके लिए बेहद भावुक रहा। जैसे ही उनकी भतीजी विदा होकर ससुराल के लिए रवाना हुई, राजपाल यादव खुद को संभाल नहीं पाए। वह उसे गले लगाकर रोते नजर आए। यह दृश्य फैंस के लिए खास था, क्योंकि हाल ही में वह कानूनी परेशानियों से गुजर रहे थे और अब परिवार के बीच भावनात्मक पल साझा करते दिखे।

एक्टर को क्यों जाना पड़ा था जेल?

दरअसल, यह पूरा मामला 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापाता के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके चलते वह समय पर भुगतान नहीं कर सके। बाद में ब्याज और अन्य देनदारियों के साथ यह रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

4 फरवरी 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट ने कर्ज चुकाने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। शर्तों के तहत 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद उन्हें 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत मिली।

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया मदद

इस मुश्किल दौर में सोनू सूद और वरुण धवन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनका साथ दिया। रिहाई के बाद राजपाल ने सोशल मीडिया के जरिए सभी समर्थकों का आभार जताया। फिलहाल, कानूनी लड़ाई के बीच परिवार की इन खुशियों ने साफ कर दिया कि मुश्किल वक्त के बाद भी जिंदगी आगे बढ़ती रहती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान