जेलर 2 लाइव ब्लॉग (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Jailer 2 Release Live Updates: रजनीकांत की एंट्री से गूंजा सिनेमाहॉल, एक्स पर फिल्म रिएक्शन ने मचाया धमाल

Jailer 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शुरुआती सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं में ऋतिक रोशन के कैमियो की चर्चा है, वहीं दर्शक एक्शन और फिल्म के स्क्रीनप्ले पर मिली-जुली राय दे रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Jailer 2 Live Updates: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हाल ही में एक्स पर लोगों ने फिल्म को लेकर कई बड़ी जानकारी देना शुरू कर दिया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की भी झलक देखने के लिए मिली है। जेलर 1 की सक्सेस के बाद से ही दर्शकों को जेलर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था।

जेलर 2 रिलीज से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहे नवभारत लाइव के साथ.........

Jailer 2 Release Live Updates: रजनीकांत की बेटी ने चेन्नई में देखी फिल्म

एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत, उनके पोते यात्रा और लिंगा और सुपरस्टार धनुष एक साथ कोयम्बेडु में रोहिणी सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म जेलर 2 देखने पहुंचे।

Jailer 2 X Review: फर्स्ट हाफ रहा कमाल

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर एक्स पर फैंस के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहला हाफ़ शानदार! थलाइवर संभवम शुरू… दूसरे हाफ़ के लिए तैयार!

विद्या बालन का दिखा गैंगस्टर अंदाज

जेलर 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का अब तक का सबसे अनोखा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म के सीन में विद्या बालन को स्मोकिंग करते हुए देखना दर्शकों के लिए थोड़ा शॉकिंग था।

तालियों से गूंजा सिनेमाहॉल

जेलर 2 में रजनीकांत की एंट्री सीन को देखते ही दर्शकों की खुशी का अंदाजा नहीं रहा है। उनकी एंट्री सीन पर पूरा थिएटर तालियों और शोर की आवाज से गूंज उठा है।

एक्स पर छाए रजनीकांत

जेलर 2 की रिलीज के बाद फैंस लगातार सुपरस्टार रजनीकांत की पीक एक्टिंग को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने रजनीकांत और ऋतिक रोशन की तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

कहीं कटा केक, तो कहीं फूटे पटाखें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज होने के बाद तामिलनाडु में जश्न का माहौल है। जहां एक ओर केक काटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर पटाखों की गूंज है।

जेलर 2 की रिलीज पर फैंस का जश्न

तामिलनाडु के डिंडीगुल में रजनीकांत के फैंस ने पटाखे फोड़कर और उनके कट-आउट पर दूध से अभिषेक करके जेलर 2 की रिलीज का जश्न मनाया।

Rajinikanth Jailer 2 Movie Release Live Updates: पीक रजनीकांत एक्सपीरियंस

जेलर 2 को ओपनिंग डे पर ही दर्शकों का खूब सारा प्यार और सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। एक्स पर फिल्म को लेकर यूजर्स के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को पीक रजनीकांत एक्सपीरियंस बताया है।

Jailer 2 Public Reactions :डार्क ह्यूमर का छाया जादू

#Jailer2 ज़बरदस्त पहला हाफ़। डार्क ह्यूमर ने बहुत अच्छा काम किया है। #YogiBabu की कॉमेडी पीक पर है। #Rajinikanth 🔥 पर हैं। #Anirudh BGM बहुत अच्छा है। और इंटरवल और स्टेजिंग एकदम सही है। एक भी बोरिंग सीन नहीं है। तेज़ स्क्रीनप्ले। दूसरे हाफ़ का इंतज़ार रहेगा।

ऋतिक रोशन ने लगी रजनीकांत के साथ एंट्री

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऋतिक रोशन की भी धांसू एंट्री देखने के लिए मिल रही है।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला