राजकुमार राव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए

Rajkummar Rao Statement: राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए। उन्होंने हिंसा से बचने और संवेदना के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

सोनाली झा

Rajkummar Rao On Student Protest: नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच अब बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और इस मुद्दे पर बढ़ती बहस के बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने युवाओं की आवाज सुने जाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज में हर व्यक्ति की बात सम्मान और निष्पक्षता के साथ सुनी जानी चाहिए।

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जब युवाओं को लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तो यह समाज के लिए एक संकेत है कि उनकी आवाज सुननी चाहिए। हर आवाज को सम्मान, निष्पक्षता और आदर के साथ सुना जाना चाहिए। शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए। किसी भी पक्ष से होने वाली हिंसा सिर्फ घावों को गहरा करती है और हमें समाधान से दूर ले जाती है। यह बातचीत और संवेदना का समय है।”

निष्पक्ष शिक्षा ही देश के विकास की नींव

अपने पोस्ट में अभिनेता ने शिक्षा व्यवस्था की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने लिखा कि विद्यार्थियों को अपनी बात जिम्मेदारी के साथ रखने का अवसर मिलना चाहिए, जबकि संबंधित अधिकारियों को भी खुले मन और सहानुभूति के साथ उनकी बातें सुननी चाहिए। राजकुमार राव ने कहा कि स्थायी और वास्तविक बदलाव हमेशा संवाद से आता है, टकराव से नहीं। आज पहले से कहीं ज्यादा इसकी जरूरत है। हम सभी अपने देश का विकास चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा में अभिनेता का संदेश

राजकुमार राव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। हाल के दिनों में कई बॉलीवुड कलाकार छात्रों के समर्थन में अपनी राय रख चुके हैं। कुछ सितारे प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचे, जबकि कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। राजकुमार राव का संदेश किसी एक पक्ष का समर्थन करने के बजाय शांति, संवाद और संवेदनशीलता पर केंद्रित नजर आया।

राजकुमार राव की अपील

राजकुमार राव ने हिंसा से बचते हुए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उनके इस बयान को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर देशभर में लगातार बहस जारी है। अभिनेता का मानना है कि युवाओं की आवाज सुनना और निष्पक्ष शिक्षा सुनिश्चित करना ही देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला