तमन्ना भाटिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ragini 3 First Look: तमन्ना भाटिया बनीं नई ‘रागिनी’, लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की पहली झलक

Ragini 3 Shooting: रागिनी 3 की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल निभा रही हैं, जबकि उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। मेकर्स ने पहली तस्वीरें साझा कर फिल्म का ऐलान किया है।

सोनाली झा

Tamannaah Bhatia Ragini 3 First Look: हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एकता कपूर की चर्चित 'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी अब एक नए अंदाज में वापसी करने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'रागिनी 3' का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार फिल्म में बॉलीवुड और साउथ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन शेड्यूल की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में तमन्ना भाटिया के हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है, जिस पर 'रागिनी 3' लिखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि हर डेट नाइट की शुरुआत एक मुस्कान से होती है। मिलिए रागिनी से।

लंदन से शुरू हुआ फिल्म का पहला शेड्यूल

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शुरू हो चुका है। तमन्ना भाटिया इस फिल्म में अभिनेता जुनैद खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हालांकि, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और बाकी कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार मेकर्स फिल्म को पुराने हॉरर फॉर्मेट से थोड़ा अलग लेकर जा रहे हैं। 'रागिनी 3' को एक सुपरनैचुरल थ्रिलर के रूप में तैयार किया जा रहा है।

नई कहानी, नया अंदाज

फिलहाल फिल्म की कहानी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। मेकर्स का कहना है कि आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े और भी बड़े अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। तमन्ना भाटिया इससे पहले भी कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस उन्हें पहली बार 'रागिनी' के किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

रागिनी फ्रेंचाइजी की शुरुआत

'रागिनी एमएमएस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज मोतीवाला मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म अपनी डरावनी कहानी और बोल्ड कंटेंट के कारण चर्चा में रही थी। इसके बाद 2014 में 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज हुई, जिसमें सनी लियोन मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की नई जोड़ी

वहीं, ALTBalaji पर 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स' के दो सीजन भी रिलीज किए गए, जिन्हें युवाओं के बीच अच्छी लोकप्रियता मिली। अब लंबे इंतजार के बाद 'रागिनी 3' के जरिए यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की नई जोड़ी के साथ फिल्म दर्शकों को कितना डराने और रोमांचित करने में सफल होगी, इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिलेगा।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा