मनोरंजन

राधिका मदान ने शुरू की फिल्म ‘सना’ की शूटिंग, ऐसा होगा जबरदस्त किरदार

उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेत्री राधिका मदान ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘सना’ की शूटिंग शुरू की। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक सुधांशु सारिया हैं। ‘सना’ एक हठी और महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जा रही है। फिल्म में सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। राधिका ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

राधिका (26) ने एक बयान में कहा, ‘‘ मेरे लिए फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से ज्यादा रोमांचक कुछ भी नहीं है। सुधांशु इस फिल्म के जरिए कई शानदार चीजों को एक साथ ला रहे हैं और हम इसकी शूटिंग करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’’ फिल्म का निर्माण सुधांशु सारिया की कम्पनी ‘फोर लाइन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जा रहा है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता