Happy Birthday आर माधवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

R Madhawan Birthday: आर माधवन की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं, अपनी स्टूडेंट से हुआ प्यार, फिर रचा ली शादी

R Madhavan Birthday Special Story: आर माधवन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी ही स्टूडेंट को दिल दे बैठे थे माधवन, 8 साल तक चला उनके प्यार का सफर उनकी शादी की मंजिल बन गया।

यति सिंह

R Madhawan Birthday Story: बॉलीवुड के मैडी उर्फ आर माधवन की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे की जोड़ी इस फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही प्यारी जोड़ी मानी जाती है। माधवन और सरिता की जोड़ी किसी फेयरीटेल जैसी ही है। लाखों लड़कियों की धड़कन बनने वाले माधवन और उनकी पत्नी सरिता से उनका मिलना किसी मूवी की लव स्टोरी जैसा है।

आर माधवन आज अपना 53वां जन्मदिन बना रहे हैं। आज हम उनकी रील नहीं रीयल स्टोरी की बात करने वाले है,  8 साल तक चला उनका प्यार का सफर कैसे उनकी मंजिल बन गया। उनकी खूबसूरत दोस्ती कैसे जीवनभर का रिश्ता बन गई।

जब अपनी स्टूडेंट से हुआ प्यार, फिर रचा ली शादी

रहना है तेरे दिल में के मैडी उर्फ आर माधवन को अपनी जिंदगी सच्चा प्यार तब मिला, जब माधवन रियल लाइफ में एक टीचर थे और उनकी पत्नी उनकी छात्रा। लाखों लड़कियों की धड़कन बनने वाले माधवन का दिल उनकी ही स्टूडेंट ने चुरा लिया था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले माधवन और सरिता की मुलाकात कोल्हापुर में कम्यूनिकेशन वर्कशॉप के दौरान हुई थी। जहां पर माधवन एक टीचर थे। माधवन ने इलैक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई करने के बाद सोशल कम्यूनिकेशन की क्लासेज लेना शुरू कर दिया। जबकि उनकी पत्नी सरिता उस समय एक एयरहोस्टेज थीं। अपनी बढ़ती हुई दोस्ती के बीच सरिता ने एक बार माधवन को डिनर पर जाने के लिए कहा, तो माधवन ने उस मौके का सही फायदा भी उठाया।

सही मौके पर लिया शादी का फैसला

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थी और उसने एक दिन मुझे डेट पर चलने के लिए कहा। मैं सांवला सा आदमी था और सोचा कि यही मौका है। मुझे नहीं पता था कि मैं कभी शादी करूंगा या नहीं इसलिए मैंने मौके का फायदा उठाया और उनसे जल्दी ही शादी कर ली'।

8 साल बाद शादी में बदला प्यार

माधवन और सरिता शादी से पहले लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आर माधवन और सरिता ने साल 1999 में पारंपरिक तमिल रीति-रिवाज से शादी की। उन्होंने इस शादी में उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया था। हालांकि उस समय आर माधवन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था। शादी के बाद ही आर माधवन ने फिल्मी दुनिया का सफर शुरू किया।

किन-किन फिल्मों में निभाई अहम भूमिका

फिल्म इंडस्ट्री के डिंपल बॉय के नाम से मशहूर आर माधवन को मणिरत्नम की हिट फिल्म 'अलाइपायुथे' से पहचान मिली। उन्होंने जल्द ही एक रोमांटिक हीरो की इमेज बना ली थी। एक बार माधवन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा तो कभी मुड़कर नहीं देखा। माधवन ने 'कन्नथिल मुथमित्तल', 'रन', 'अंबे शिवम' और 'आयुथा एझुथु' जैसी फिल्मों के साथ सफलता प्राप्त की। साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' और 2017 में 'विक्रम वेधा' के बाद माधवन लाखों दिलों की धड़कन बन गए।

पद्मश्री से किए गए सम्मानित

'रहना है तेरे दिल में' और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले आर. माधवन को हाल ही में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। आर माधवन को हालही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी