OTT पर 'पुष्पा 2' के रिलीज की चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया ब्रेक, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा 
मनोरंजन

OTT पर 'पुष्पा 2' के रिलीज की चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया ब्रेक, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक अपडेट शेयर किया है कि 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर 'पुष्पा 2' रिलीज नहीं होगी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो रहे हैं। लेकिन अब तक लोगों में पुष्पाराज के प्रति जोश देखने को मिल रहा है। फिल्म ने जवान, पठान, स्त्री 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पुष्पा 2 को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फैले हुए रूमर्स पर अब मेकर्स ने ब्रेक लगा दिया और सच का खुलासा किया है।

'पुष्पा 2' को लेकर मेकर्स ने किया खुलासा  दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2: द रूल' की रफ्तार लगातार तेज हो रही है और रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं खबरें थी कि यह फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 जनवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। लेकिन अब मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि 56 दिनों तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

उन्होंने अपने पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवीज़ ने अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि फिल्म थिएट्रिकरल पुष्पा 2: द रूल की ओटीटी रिलीज के बारे में खबरे आ रही हैं। लेकिन आप इस सबसे बड़े हॉलिडे सीज़न में सिर्फ बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 को एंजॉय करें। यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी! यह वाइल्ड फायर पुष्पा केवल थिएटर्स वर्ल्डवाइड में है।

100 करोड़ के पार हुई फिल्म

आपको बता दें, पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस खूब बवाल कर रही है। आए दिन फिल्म की रफ्तार तेज हो रही हैं। लेकिन फिल्म ने अब तक रिलीज के 16 दिनों में भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड में यह फिल्म 1500 से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, भारत में रिलीज होने वाली सबसे अब तक शानदार कमाई वाली फिल्म बन गई है।

इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल समेत कई अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं।

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम