प्रियंका चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन कॉउचर लुक देख फैंस हुए फिदा, डायमंड नेकलेस और ग्लैमरस अंदाज पर ठहरीं सबकी नजरें

Priyanka Chopra Fashion: प्रियंका चोपड़ा ने एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला में अपने शानदार लुक से रेड कार्पेट पर महफिल लूट ली। डायमंड नेकलेस, सटल मेकअप और खुले बालों ने एक्ट्रेस के अंदाज को खास बनाया।

सोनाली झा

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला में शैंपेन-गोल्ड साटन गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

  • एक्ट्रेस के ऑफ-शोल्डर गाउन की नेकलाइन और पीछे की ट्रेल ने उनके लुक को खास बनाया।

  • प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन गाउन के साथ चमकदार डायमंड नेकलेस, घड़ी और अंगूठियां पहनीं।

Priyanka Chopra Golden Gown: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला में शिरकत की, जहां उनका शानदार रेड कार्पेट लुक देखने को मिला। इस खास मौके पर प्रियंका शैंपेन-गोल्ड रंग के कॉउचर गाउन में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरत जूलरी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से ग्लैमर का तड़का लगाया। एक्ट्रेस ने शैंपेन-गोल्ड रंग का साटन गाउन चुना, जिसकी ऑफ-शोल्डर नेकलाइन उनके लुक को खास बना रही थी।

प्रियंका चोपड़ा का गाउन

प्रियंका चोपड़ा के पूरे अंदाज को बेहद एलिगेंट बना रही थी। गाउन के पीछे की ओर बनी हल्की ट्रेल ने उनके आउटफिट को और आकर्षक बनाया। वहीं, नेकलाइन पर सुनहरे रंग की बारीक कारीगरी और चेन जैसी डिटेलिंग ने इस कॉउचर आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ा दिया। प्रियंका का यह लुक ग्लैमर और क्लास का शानदार मेल नजर आया।

डायमंड नेकलेस ने बढ़ाई खूबसूरती

प्रियंका ने गले से सटा हुआ चमकदार डायमंड नेकलेस पहना, जो गोल्डन गाउन के साथ खूबसूरत लग रहा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाथ में शानदार घड़ी और उंगलियों में अंगूठियां पहनीं। प्रियंका ने एक्सेसरीज को ज्यादा भारी नहीं रखा, जिससे उनके गाउन का डिजाइन और जूलरी दोनों उभरकर सामने आए। उनका यह अंदाज उन लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है, जो खास मौकों पर एलिगेंट और रॉयल लुक पसंद करते हैं।

मेकअप और खुले बालों ने पूरा किया लुक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेकअप को ग्लैमरस लेकिन सटल रखा। न्यूड लिपस्टिक, खूबसूरती से संवारी गई आंखें और दमकता चेहरा उनके लुक को खास बना रहे थे। वहीं, साइड-पार्टेड खुले बालों ने उनकी ऑफ-शोल्डर नेकलाइन को खूबसूरती से उभारा।

वाराणसी में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और इसकी रिलीज 7 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित बताई जा रही है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

CEC को पद छोड़ना ही होगा... जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला, SIR तत्काल रोकने की मांग

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार