Highlights
यामी गौतम की फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
राजकुमार राव की फिल्म ने तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
तीन दिनों में ‘नई नवेली’ का कुल नेट कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘नई नवेली’ ने दुनिया भर में 15.88 करोड़ रुपये, जबकि ‘प्रहार’ने 12.86 करोड़ का कलेक्शन किया।
Prahaar Vs Nayyi Navelli Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच होने वाली टक्कर हमेशा से ही दर्शकों और मेकर्स के लिए बेहद रोमांचक रही है। जब 2 दिग्गज कलाकारों की फिल्में एक ही समय पर पर्दे पर उतरती हैं, तो बॉक्स ऑफिस की जंग देखने लायक होती है।
इस बार भी कुछ ऐसा ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है, जहां यामी गौतम की हाल ही में रिलीज फिल्म ने अपनी बेहतरीन कहानी और दमदार प्रदर्शन के दम पर सबको चौंका दिया है। वीकेंड के आखिरी दिन यानी रविवार को फिल्म नई नवेली ने टिकट खिड़की पर ऐसी छलांग लगाई कि इसने मजबूत माने जाने वाली दूसरी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।
16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर 3 पूरे कर लिए हैं। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने तीसरे दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही फिल्म का अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 13.88 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 11.65 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म 'नई नेवेली' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15.88 करोड़ हो गया है।
इस बॉक्स ऑफिस की दौड़ में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब कलेक्शन के आंकड़े सामने आए। अभिनेता राजकुमार राव स्टारर फिल्म प्रहार भी 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। रिलीजिंग के तीसरे दिन ‘प्रहार’ ने 3.65 करोड़ की नेट कलेक्शन किया।
इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 10.86 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ हो गया है। विदेशी बाजार में फिल्म ने तीसरे दिन 50 लाख की कमाई की, जिससे फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपये हो गया है।
सैक्निल्क के हाल ही के आंकड़ों के अनुसार यामी गौतम की फिल्म नई नवेली राजकुमार राव की प्रहार से आगे चल रही है। नई नवेली ने पहले दिन 3.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं प्रहार ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन नई नवेली ने 4 करोड़, तो प्रहार सिर्फ 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीजिंग के तीसरे दिन भी नई नवेली आगे चल रही है।