द राजा साब का कलेक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

धुरंधर 2 को टक्कर देने में नाकाम हुई प्रभास की द राजा साहब, जानें के दूसरे दिन की कमाई

The Raja Saab Box Office Collection: प्रभास की फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दिखाई, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन गिरकर 21.02 करोड़ रुपये रह गया।

सोनाली झा

The Raja Saab Collection Day 2: प्रभास की फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रभास की बहुप्रतीक्षित वापसी थी, खासकर ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी ओपनिंग दिखाई और दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

फिल्म के दूसरे दिन के शुरुआती रुझान सामने आने के अनुसार दूसरे दिन फिल्म ने 21.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे कुल कलेक्शन बढ़कर 83.92 करोड़ रुपये हो गया। पहले दिन की सफलता के बाद यह गिरावट फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक रही। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभास की स्टार पावर ने पहले दिन तो फिल्म को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन दूसरे दिन दर्शकों की रुचि अपेक्षित स्तर तक नहीं रही।

द राजा साहब की स्टार कास्ट

द राजा साहब में प्रभास ने राजू उर्फ राजा साब की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त मुख्य खलनायक के रूप में नजर आए हैं। इसके अलावा द राजा साहब में नीधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन, ज़रीना वहाब, समुथिरकानी, वेनेला किशोर, ब्रह्मानंदम, वीटीवी गणेश और सत्या जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। इन कलाकारों ने फिल्म में अपनी कला से मनोरंजन को बढ़ाया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का उत्साह मिश्रित रहा।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका निभाएंगी। पहले दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में कास्ट किया जाना था, लेकिन उनके वर्किंग शेड्यूल और 8 घंटे काम करने की मांग के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।

द राजा साब का की स्थिति

द राजा साहब के निर्माताओं का कहना है कि ‘द राजा साब’ एक फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो अलग शैली में बनाई गई है। वहीं, दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाओं का मिश्रण इसे बॉक्स ऑफिस पर चुनौतीपूर्ण स्थिति में रखता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि द राजा साहब अगले दिनों में अपनी पकड़ बना पाती है या नहीं।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द