पूनम ढिल्लों की खूबसूरती के कायल हुए फैंस 
मनोरंजन

29 साल की बेटी की बहन दिखती है 62 साल की मां, पूनम ढिल्लों और पलोमा की हो रही तुलना

पूनम ढिल्लों बेटी पलोमा ठाकरिया और बेटे अनमोल के साथ नजर आई। बेटी 29 साल की है और मां 62 साल की, लेकिन पूनम ढिल्लों पलोमा की बड़ी बहन की तरह दिख रही हैं।  तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। 

अनिल सिंह

मुंबई: सिंगर अरमान मलिक के पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम कलाकार नजर आए। लेकिन पूनम ढिल्लों के परिवार की खासतौर पर चर्चा हो रही है। पूनम ढिल्लों इस मौके पर अपनी बेटी और बेटे के साथ नजर आई। बेटी पलोमा की उम्र 29 साल है जबकि मां पूनम ढिल्लों की उम्र 62 साल है। लेकिन पूनम ढिल्लों बेटी की बड़ी बहन की तरह दिख रही हैं और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और इस तस्वीर को देखकर लोगों ने उनकी आपस में तुलना करना शुरू कर दिया है।

विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूनम ढिल्लों और उनके बच्चे फोटोग्राफरों के लिए पोज दे रहे हैं, पूनम ढिल्लों ने नेवी कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं बेटी ब्लैक कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं। बेटे ने भी ब्लैक कलर का ब्लेजर और ट्राउजर पहना हुआ है। पूनम ढिल्लों बहुत दिनों के बाद लाइमलाइट में दिखाई दी हैं। इस वजह से उनके चाहने वालों ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया और वह इस तस्वीर को वायरल कर रहे हैं। पूनम ढिल्लों के खूबसूरती की जमकर तारीफ की जा रही है और यह कहा जा रहा है कि 60 की उम्र में भी वह अपनी बेटी की बड़ी बहन की नजर आ रही हैं।

गुरुवार की रात अरमान मलिक और आशना की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे शामिल हुए थे। इस मौके पर एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा संगीत की दुनिया से जुड़े लोग भी नजर आए। इस लिस्ट में सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनु मलिक और सुनिधि चौहान का नाम शामिल है। बॉलीवुड कलाकारों की अगर बात करें तो इसमें सनी देओल अपनी बेटी राजवीर देओल के साथ नजर आए तो, वहीं पूनम ढिल्लों अपने परिवार के साथ नजर आई हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM