बड़े हीरो के साथ फिल्म मिलने के बारे में पूछने वाले पत्रकार पर भड़कीं पूजा हेगड़े 
मनोरंजन

सवाल पूछने वाले पर भड़की पूजा हेगड़े, शहिद कपूर ने संभाला मामला, इस सवाल पर एक्ट्रेस हुई आगबबूला

Pooja Hegde Gets Angry: पूजा हेगड़े इंटरव्यू लेने वाले पर भड़क गई। एक सवाल पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शाहिद कपूर ने मामले को संभाला है।

अनिल सिंह

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े इस समय शाहिद कपूर के साथ अपनी फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों में हैं। देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने उनसे सवाल पूछ लिया कि फिल्मों में आते ही उन्हें बड़े हीरो के साथ रोल मिल रहे हैं, यह उनकी किस्मत है या वह इसे डिजर्व करती हैं। यह सवाल सुनकर पूजा हेगड़े का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पूजा हेगडे से e24 के जर्नलिस्ट ने सवाल पूछा कि क्या यह सिर्फ लक था कि आते ही सलमान खान, रितिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर जैसे सारे बड़े हीरो के साथ आपको फिल्म मिल रही है ,क्या आपको लगता है कि यह किस्मत की वजह से हुआ है, या आप सोचती है कि आप इसे डिजर्व करती हैं। यह सवाल सुनकर पूजा हैरान हुई और जवाब दिया मेरा मतलब है मैं बिल्कुल डिजर्व करती हूं, मुझे लगता है कि कोई कारण रहा होगा तभी मुझे उन फिल्मों में कास्ट किया गया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में बड़े हीरो के साथ काम करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ता है, जिस पर पूजा हेगड़े ने कहा मुझे लगता है कि यह कहावत है भाग्य तब होता है जब मौका तैयारी से मिलता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। अगर आप इसे किस्मत कहना चाहते हैं तो ठीक है।

पूजा हेगड़े के जवाब देने के बाद भी उनसे यह पूछा गया कि आप कैसे फिल्म सिलेक्ट करती हैं? बड़ा हीरो? इस बार एक्ट्रेस खुद पर कंट्रोल नहीं रख सकी और पलटवार में कहा कि आपको क्या प्रॉब्लम है मेरे से। तभी बगल में बैठे शाहिद कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा वह आपकी तरह बनना चाहते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर ने मामले को संभाल लिया वरना पूजा का गुस्सा जर्नलिस्ट पर और फूटता, जिसके बाद फजीहत पूजा हेगड़े की ही होने वाली थी। पूजा हेगड़े अपने शांत स्वभाव के लिए पहचानी जाती हैं पहली बार मीडिया के सामने उनका गुस्सा देखने को मिला है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह