पीएम मोदी ने कहा- 'धर्मेंद्र जी का जाना एक युग का अंत', केंद्रीय मंत्रियों ने भी जताया गहरा शोक 
मनोरंजन

'भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत', पीएम मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया गहरा दुख

Dharmendra News: पीएम मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया और कहा- 'भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है'। जेपी नड्डा और नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

अनिल सिंह

PM Modi On Dharmendra: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम साँस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें सांस लेने में कठिनाई थी और उनका स्वास्थ्य काफी समय से बिगड़ता जा रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ राजनेताओं ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। वे अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।"

जेपी नड्डा ने बताया 'अपूरणीय क्षति'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने लिखा कि अपने प्रभावी अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अपनी सादगी और जीवंत अभिनय से उन्होंने दशकों तक देश और दुनिया के कला प्रेमियों के दिलों पर राज किया। नड्डा ने शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।

गडकरी ने याद किया व्यक्तिगत संबंध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मेंद्र को एक अच्छे और सीधे-सादे इंसान बताते हुए कहा कि उनका अभिनेता से व्यक्तिगत परिचय था। गडकरी ने कहा, "वह देश और किसानों के लिए प्रतिबद्ध थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता।" उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए कहा कि उनके परिवार से उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं और हेमा मालिनी के साथ भी उनका फैमिली कनेक्शन है। गडकरी ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा दूसरों की मदद करते थे, और उनके जाने से हमने एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है।

कुमार विश्वास ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा। उन्होंने कहा कि "हृदय-निष्ठ साधना से यश-प्रभा प्राप्त करने वाले, अभिनय को आत्मिक अनुरक्ति संग जीने वाले जीवन्त-हृदय कलाकार श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यन्त वेदनापूर्ण है।" उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति देने और परिजनों को यह गंभीर वेदना सहने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का 'ही-मैन' कहा जाता था। उनके निधन पर सिनेमा और राजनीति जगत की तमाम हस्तियाँ शोक व्यक्त कर रही हैं।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप