मनोरंजन

'MTV Roadies 19' के प्रोमो में रिया चक्रवर्ती को देख लोग हुए नाराज, कहा-'नहीं चलेगा शो'

सुनीता पांडे

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सुर्ख़ियों में रहने वाली रिया चक्रवर्ती जल्द ही एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज-19' में नजर आएंगी। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें रिया चक्रवर्ती दिखाई दी। इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

नेगेटिव कमेंट में घिरी रिया

जैसे ही रिया चक्रवर्ती ने इस प्रोमो को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर अपनी वापसी का एलान किया कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर यूजर्स ने रिया पर निगेटिव कमेंट ही किये। एक यूजर ने लिखा है कि 'इस शो का फ्लॉप होना तय है।' दूसरे ने तंज कसते हुए कहा 'आपको टीवी पर नहीं बल्कि जेल में होना चाहिए।'

कटघरे में थी रिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया था। रिया पर सुशांत सिंह को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। हालांकि पुलिस सुशांत सिंह मामले में अभी भी जांच कर रही है। लेकिन लोगों की नाराजगी उनके प्रति अब तक बनी हुई है। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए

UPSC Recruitment 2026: 34 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर मामले पर SC में अगले हफ्ते होगी सुनवाई, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ