राइज एंड फॉल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह ने मचाई धूम, ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर किया जबरदस्त डांस

Rise and Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें पावर स्टार पवन सिंह आकृति नेगी के साथ ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Dance Video Viral: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की जबरदस्त चर्चा हो रही है। यह शो जहां टास्क, कंटेस्टेंट्स के बीच चल रही सख्त टक्कर से भरपूर है, तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री शो की टीआरपी में चार चांद लगा रही है। पवन सिंह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं और अपने देसी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

हाल ही में मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस प्रोमो में पवन सिंह अपने फेमस भोजपुरी हिट गाने ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ पर शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही गाना बजता है, पवन सिंह स्टेज पर आते हैं और अपनी एनर्जी से सबको झूमने पर मजबूर कर देते हैं। उनके साथ आकृति नेगी भी ताल से ताल मिलाकर डांस करती नजर आ रही हैं।

पवन सिंह का डांस देखकर फैंस हुए दिवाने

यह गाना पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि संगीत का जिम्मा प्रियांशु सिंह ने संभाला है। गाने के साथ-साथ पवन सिंह का स्टाइल और देसी ठुमके सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस इस प्रोमो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रोमो में एक ओर धमाकेदार सीन होस्ट अशनीर ग्रोवर का गुस्सैल अंदाज है। अशनीर ने कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “कुछ लोग खंभे की तरह खड़े रहते हैं, ना काम के, ना काज के।” जब अरबाज ने जवाब दिया, “जो उखाड़ना है उखाड़ लो,” तो अशनीर ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि बीच हफ्ते भी शो में बेवजह लड़ाई करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

‘राइज एंड फॉल’ में ये कंटेस्टेंट आ रहे हैं नजर

‘राइज एंड फॉल’ में कुल 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और खेल जगत के नाम शामिल हैं। पवन सिंह के अलावा अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, कुबेर सैत और अनाया बांगर जैसे सेलेब्स भी इस शो में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह शो MX Player पर स्ट्रीम होता है और दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन का अनूठा मिश्रण पेश कर रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज